Advertisment

जिस युवती की हत्या के आरोप में 7 साल से सजा काट रहा था युवक, वो मिली जिंदा

author-image
Vinod Kumar
New Update
जिस युवती की हत्या के आरोप में 7 साल से सजा काट रहा था युवक, वो मिली जिंदा
Advertisment

यूपी के अलीगढ़ में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। पूरा मामला सामने आने के बाद जनता के साथ साथ पुलिस भी हैरान है। एक लड़की की हत्या और अपहरण के मामले में युवक पिछले 7 साल से जेल में बंद है, वो लड़की पुलिस को जिंदा मिली है। युवती हाथरस गेट क्षेत्र में पति और दो बच्चों के साथ रह रही थी। 

Advertisment

युवती के जिंदा होने की खबर लगते ही पुलिस ने उसे तुरंत गिरफ्तार कर लिया। सोमवार सुबह युवती को उसके परिवार से गोंडा थाने में मिलवाया गया। इसके बाद युवती को कोर्ट में पेश किया गया। जहां अदालत के आदेश पर उसके बयान दर्ज हुए हैं।

एडीजे विशेष पॉक्सो-3 की कोर्ट ने मामले में युवती और उसके माता पिता के डीएनए मिलान के आदेश दिए हैं। बताया जा रहा है कि इस युवती को मरा हुआ समझा जा रहा था और विष्णु नाम का युवक इसकी हत्या और अपहरण के आरोप में जेल में बंद था। असल में वो युवती जिंदा थी और नाम बदलकर हाथरस में रह रही थी। युवती की शादी हो चुकी है और उसके दो बच्चे भी हैं। वहीं, अब जेल में बंद युवक विष्णु की मां ने न्यायालय से गुहार लगाई है।

दरअसल 10वीं में पढ़ने वाली छात्रा की गुमशुदगी की रिपोर्ट 7 फरवरी 2015 को गोंडा थाना में दर्ज हुई थी। इस मामले में गांव की ही विधवा अनीता के इकलौते बेटे विष्णु पर संदेह जताया गया था। कई महीने तक जांच के बाद लड़की के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली। इस दौरान आगरा में एक लड़की की लाश मिली थी। लाश पर मिले कपड़ों के आधार पर लापता युवती के पिता ने अपनी बेटी के रूप में शव की पहचान की और विष्णु पर हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने विष्णु पर किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने और हत्या कर साक्ष्य मिटाने के आरोप में 25 सितंबर 2015 को चार्जशीट दायर करते हुए जेल भेज दिया था।

कुछ दिन पहले गोंडा के ढांठौली गांव के बिष्णु की मां सुनीता वृंदावन के एक भागवताचार्य के साथ एसएसपी से मिलीं थीं। उन्होंने बताया था कि उनके निर्दोष बेटे को गांव की एक लड़की के अपहरण और हत्या के जुर्म में जेल में बंद किया गया है, लेकिन असल में वह लड़की जिंदा है और पति और दो बच्चों के साथ आराम से जिंदगी बिता रही है। एसएसपी के निर्देश पर पुलिस ने मामले पर एक्शन लिया और आरोपी लड़की को गिरफ्तार कर लिया।

- PTC NEWS
Advertisment

Stay updated with the latest news headlines.

Follow us:
Advertisment