Thu, Apr 25, 2024
Whatsapp

औरेया में चल रही थी शादी की तैयारियां, अचानक मच गई चीख पुकार

जिले में एक शादी कार्यक्रम के दौरान उस समय कोहराम मच गया, जब घर मे खाना बनाते समय अचानक सिलेंडर में आग लग गई। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। आग लगने से लोगों में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने अपने प्रयास से आग बुझाने की कोशिश की थी।

Written by  Vinod Kumar -- January 27th 2023 03:04 PM
औरेया में चल रही थी शादी की तैयारियां, अचानक मच गई चीख पुकार

औरेया में चल रही थी शादी की तैयारियां, अचानक मच गई चीख पुकार

औरैया/ज्ञानेंद्र शुक्ला: जिले में एक शादी कार्यक्रम के दौरान उस समय कोहराम मच गया, जब घर मे खाना बनाते समय अचानक सिलेंडर में आग लग गई। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप  धारण कर लिया। आग लगने से लोगों में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने अपने प्रयास से आग बुझाने की कोशिश की थी। 

आग बुझाते समय घर की महिलाओं सहित सात लोग बुरी तरह से झुलस गए। इसके बाद आग देख ग्रामीण भी दौड़ पड़े बोरा और कंबल डालकर सिलेंडर की आग बुझा पाए। लोगों की सावधानी से बड़ा हादसा टल गया। हादसे की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस और एम्बुलेंस की मदद से सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं आग से झुलसने के कारण दो लोगों की हालत गम्भीर बनी हुई है। डॉक्टरों ने दोनों को सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।


फफूंद थाना क्षेत्र के शाह आलमपुर गांव में एक घर में शादी का कार्यक्रम चल रहा था, लेकिन अचानक सिलेंडर में आग भड़क गई। हादसा तब हुआ जब घर की महिलाएं शादी में आए मेहमानों के लिए खाना बना रहीं थी। उसी समय गैस सिलेंडर में आग लग गई, जिसे बुझाने के लिए घर की महिलाओं ने प्रयास किया तो वह आग की लपटों से झुलस गईं।

इस आग से दुल्हन सहित घर के 7 लोग बुरी तरह से झुलस गए। सभी को एंबुलेंस की मदद से औरैया के दिबियापुर सीएससी में भर्ती कराया, जिसमें 2 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिनको डॉक्टर ने सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है।

- PTC NEWS

Top News view more...

Latest News view more...