Fri, Apr 19, 2024
Whatsapp

राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो यात्रा' में सांसद की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में निधन

पंजाब की जालंधर संसदीय सीट से कांग्रेस सांसद चौधरी संतोख सिंह का आज निधन हो गया। संतोख सिंह के निधन के बाद पंजाब में राहुल गांधी की यात्रा को रोक दिया गया है। यात्रा रोक कर राहुल गांधी आज उनके निवास पर उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए जाएंगे। सांसद चौधरी संतोख सिंह की पार्थिव शरीर को उनके जालंधर शहर स्थित न्यू विजय नगर निवास पर लाया जा रहा है।

Written by  Vinod Kumar -- January 14th 2023 10:43 AM
राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो यात्रा' में सांसद की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में निधन

राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो यात्रा' में सांसद की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में निधन

पंजाब की जालंधर संसदीय सीट से कांग्रेस सांसद चौधरी संतोख सिंह (Jalandhar MP Santokh Singh) का आज निधन हो गया। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) के दौरान उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई थी। तबीयत खराब होने के बाद एंबुलेंस से उन्हें फौरन फगवाड़ा के विर्क अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में इलाज के दौरान उनका देहांत हो गया। 

संतोख सिंह के निधन के बाद पंजाब में राहुल गांधी की यात्रा को रोक दिया गया है। यात्रा रोक कर राहुल गांधी आज उनके निवास पर उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए जाएंगे। जानकारी के मुताबिक भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी के साथ चलते हुए उन्हें हार्ट अटैक (heart attack) आया था। डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन वो उन्हें बचा नहीं पाए।


सांसद चौधरी संतोख सिंह की पार्थिव शरीर को उनके जालंधर शहर स्थित न्यू विजय नगर निवास पर लाया जा रहा है। संतोख सिंह जालंधर संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस के टिकट पर 2014 और 2019 में चुनाव जीते थे। इससे पहले वो कांग्रेस की 1992 से 1997 की सरकार में फिल्लौर विधानसभा सीट का प्रतिनिधित्व करते हुए राजिंदर कौर भट्ठल और हरचरण सिंह बराड़ के मंत्रिमंडल में भी बतौर मंत्री सेवाएं दे चुके हैं। उन्होंने बीए, एलएलबी तक शिक्षा हासिल डिग्री हासिल की थी।  

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कांग्रेस सांसद के निधन पर शोक जताते हुए कहा कि जालंधर से कांग्रेस के सांसद संतोख सिंह चौधरी के असामयिक निधन से मुझे गहरा दुख हुआ है। भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने सांसद के निधन पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि आज दिल का दौरा पड़ने से सांसद संतोख सिंह चौधरी जी के आकस्मिक निधन के बारे में सुनकर अत्यंत दुख हुआ। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके पूरे परिवार के साथ हैं। वाहेगुरु जी दिवंगत आत्मा को चिर शांति प्रदान करें। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे ने भी उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।

राहुल गांधी की यात्रा आज शनिवार सुबह 7 बजे लुधियाना के लोडोवाल से चली थी। इसी यात्र में संतोख सिंह भी राहुल गांधी के साथ चल रहे थे। यात्रा को सुबह 10 बजे जालंधर के गोराया में पहुंचना था। शाम छह बजे तक यात्रा को फगवाड़ा में पहुंचना था। यात्रा का रात्रि ठहराव कपूरथला के मेहत गांव में था। अब संतोख सिंह के निधन के बाद यात्रा को रोक दिया गया है।

- PTC NEWS

adv-img

Top News view more...

Latest News view more...