Fri, Apr 19, 2024
Whatsapp

शादी की 5वीं सालगिरह पर रोमांटिक हुए किंग कोहली, अनुष्का के लिए लिखा प्यारा सा पोस्ट

Written by  Vinod Kumar -- December 11th 2022 03:31 PM
शादी की 5वीं सालगिरह पर रोमांटिक हुए किंग कोहली, अनुष्का के लिए लिखा प्यारा सा पोस्ट

शादी की 5वीं सालगिरह पर रोमांटिक हुए किंग कोहली, अनुष्का के लिए लिखा प्यारा सा पोस्ट

आज 11 दिसंबर को विराट कोहली अपनी शादी की 5वीं सालगिरह मना रहे हैं। कोहली ने 2017 में 11 दिसंबर के दिन ही अनुष्का के साथ इटली में शादी की थी। दोनों की अब एक छोटी सी बेटी भी हैं। शादी की 5वीं सालगिराह को कोहली ने यादगार बना दिया।

पिछले कल ही विराट कोहली ने बांग्लादेश के खिलाफ तीन साल बाद वनडे में शतक लगाया है। ऐसे में शादी की पांचवी सालगिराह उनके लिए खुशियां लेकर आई है। इस सेंचुरी के साथ कोहली अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शतक लगाने के मामले में रिकी पोटिंग को पीछे छोड़कर दूसरे स्थान पर आ गए हैं। 


अब कोहली ने अपनी पत्नी के नाम प्यारा सा संदेश लिखा है। एक अनंत सफर के पांच साल पूरे हुए हैं। आपको पाकर मैं कितना धन्य हूं, आपको दिल की गहराइयों से प्यार।' कोहली और अनुष्का लंबे समय तक रिश्ते में रहे थे और शुरुआत में तो लंबे समय तक उन्होंने अपने रिश्ते को सार्वजनिक भी नहीं किया था। बीच में इनके ब्रेकअप की खबरें भी सामने आई थीं। दोनों की मुलाकात एक एड शूटिंग के दौरान हुई थी। धीरे-धीरे इन दोनों ने ही रिश्ते को कबूल किया था। इसके बाद इटली में शादी के बंधन में बंधे थे।

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की मुलाकात साल 2013 में हुई थी, दोनों एक विज्ञापन की शूटिंग कर रहे थे। विराट कोहली ने एक इंटरव्यू में पहली मुलाकात का किस्सा शेयर किया था, जिसमें उन्होंने बताया था कि वह किस तरह काफी नर्वस हो गए थे और उन्होंने कोहली को अकड़ दिखाई थी। कई बार अनुष्का को विराट की बुरी परफॉर्मेंस के लिए ट्रोल किया गया, लेकिन कोहली ने हर बार सबकी बोलती बंद कर दी.  


- PTC NEWS

adv-img
  • Tags

Top News view more...

Latest News view more...