Thu, Apr 18, 2024
Whatsapp

कंबोडिया में होटल के कसीनों में लगी भीषण आग, 10 लोगों की मौत...30 घायल

कंबोडिया के एक होटल में बने कसीनो में आग लग गई। इस हादसे में करीब 10 लोगों की मौत 30 लोगों के घायल होने की खबर है। यह घटना पोइपेट के ग्रैंड डायमंड सिटी होटल की है। होटल पूरी तरह से आग से घिरा हुआ है। होटल में ठहरे कुछ लोग जान बचाने के लिए खिड़कियों से भी कूदते नजर आए।

Written by  Vinod Kumar -- December 29th 2022 12:07 PM
कंबोडिया में होटल के कसीनों में लगी भीषण आग, 10 लोगों की मौत...30 घायल

कंबोडिया में होटल के कसीनों में लगी भीषण आग, 10 लोगों की मौत...30 घायल

कंबोडिया के एक होटल में बने कसीनो में आग लग गई। इस हादसे में करीब 10 लोगों की मौत 30 लोगों के घायल होने की खबर है। ये हादसा थाईलैंड के बॉर्डर पर कंबोडिया के एक होटल में बने कसीनो में हुआ है। होटल की भीषण आग में कई लोग अंदर ही फंस गए थे। कड़ी मशक्कत के बाद लोगों को बाहर निकाला गया।  

यह घटना पोइपेट के ग्रैंड डायमंड सिटी होटल की है। होटल पूरी तरह से आग से घिरा हुआ है। होटल में ठहरे कुछ लोग जान बचाने के लिए खिड़कियों से भी कूदते नजर आए। इससे जुड़ी कुछ तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। वहीं होटल मैनेजमेंट के मुताबिक इस घटनाक्रम में भारी नुकसान हुआ है।


होटल के कई हिस्से इस आग में जलकर राख हो गए। इस बीच कसीनो के कर्मचारी इमारत की सीढ़ियों पर भागते नजर आए। आग के कारण इमारत का एक हिस्सा भी गिर गया, जबकि एक दूसरा हिस्सा कुछ झुका हुआ नजर आ रहा है। 

खबर के मुताबिक, कई घंटों तक होटल से आग की लपटें उठती रहीं। चारों ओर चीख-पुकार मची हुई थी। होटल की बिल्डिंग से जलता हुआ सामान नीचे गिर रहा था. कई लोग अपनी जान बचाने के लिए 5वें फ्लोर की बालकनी से कूद गए। 


- PTC NEWS

adv-img

Top News view more...

Latest News view more...