Fri, Apr 19, 2024
Whatsapp

मोस्ट वॉटेंड खालीस्तानी आतंकी रिंदा की पाकिस्तानी में मौत, बंबीहा गैंग ने ने किया मारने का दावा

Written by  Vinod Kumar -- November 20th 2022 10:53 AM
मोस्ट वॉटेंड खालीस्तानी आतंकी रिंदा की पाकिस्तानी में मौत, बंबीहा गैंग ने ने किया मारने का दावा

मोस्ट वॉटेंड खालीस्तानी आतंकी रिंदा की पाकिस्तानी में मौत, बंबीहा गैंग ने ने किया मारने का दावा

पाकिस्तान में बैठे भारत के मोस्ट वॉटेंड खालिस्तानी आतंकी हरविंदर सिंह रिंदा की पाकिस्तान में मौत हो गई है। रिंदा कई देश विरोधी गतिविधियों में शामिल रहा है। कुछ साल पहले रिंदा भारत से भागकर पाकिस्तान चला गया था। यहां उसे आईएसआई ने पनाह दी थी। रिंदा यहीं से आईएसआई के इशारे पर पंजाब में आतंक का नेटवर्क तैयार करना चाहता था। 

बंबीहा गैंग ने सोशल मीडिया पर दावा किया है कि उसने रिंदा को पाकिस्तान में मार गिराया है। वहीं, खुफिया एजेंसियों का कहना है कि रिंदा की मौत किडनी फेल होने से हुई है। बीते 15 दिनों से पाकिस्तान के एक अस्पताल में भर्ती था। आतंकी हरविंदर सिंह रिंदा प्रतिबंधित खालिस्तानी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल का सदस्य था। 


मई महीने में मोहाली स्थित पंजाब पुलिस के इंटेलिजेंस हेडक्वार्टर पर हुए आरपीजी अटैक में भी रिंदा का ही हाथ था। इसके अलावा मई महीने में हरियाणा करनाल से एक गाड़ी से हथियारों के साथ विस्फोटक बरामद हुए थे। इसके पीछे भी रिंदा का ही हाथ था। वह पंजाब में मोस्ट वॉन्टेड 'ए' प्लस कैटिगरी का गैंगस्टर था। वो पंजाब में आतंकवादी मामलों और टारगेट किलिंग के मामलों में शामिल था। इसके अलावा उस पर सीमा पार से हथियार, ड्रग्स, टिफिन बम और फंड पंजाब में भेज रहा था।

हाल ही में कोटकपूरा में डेरा प्रेमी की हत्या के पीछे रिंदा का ही हाथ बताया जा रहा है। 7 नवंबर 2021 की रात को रिंदा के आदेश पर नवांशहर में सीआईए कार्यालय पर हमला हुआ था। 10 अप्रैल, 2018 को रिंदा के आदेश पर चंडीगढ़ के सेक्टर 38 पश्चिम में एक गुरुद्वारे के बाहर होशियारपुर जिले के खुर्द गांव के सरपंच सतनाम सिंह की हत्या कर दी गई थी। मूलरूप से रिंदा का परिवार तरतारन का रहने वाला है और आजकल नांदेड़ साहिब में रहता है। यहीं रिंदा भी अपने परिवार के साथ रहता था। कई मामलों में नामजद होने के बाद रिंदा 2020 में पाकिस्तान पहुंचा था।  


- PTC NEWS

adv-img
  • Tags

Top News view more...

Latest News view more...