Thu, Apr 25, 2024
Whatsapp

Mann Ki Baat: उपलब्धियों से भरा रहा साल 2022, G-20 की मेजबानी मिलना भारत के लिए गर्व की बात: पीएम मोदी

पीएम मोदी ने आज इस साल के आखिरी मन की बात कार्यक्रम में देशवासियों को संबोधित किया। पीएम मोदी ने अपने संबोधन में G-20 समूह की अध्यक्षता की जिम्मेदारी मिलने पर गर्व जताया। पीएम मोदी ने कोरोना वायरस के बढ़ते संकट को देखते हुए देशवासियों को सतर्क रहने की सलाह दी। पीएम मोदी ने पूर्व पीएम अटल विहारी बाजपेई को भी याद किया।

Written by  Vinod Kumar -- December 25th 2022 12:38 PM
Mann Ki Baat: उपलब्धियों से भरा रहा साल 2022, G-20 की मेजबानी मिलना भारत के लिए गर्व की बात: पीएम मोदी

Mann Ki Baat: उपलब्धियों से भरा रहा साल 2022, G-20 की मेजबानी मिलना भारत के लिए गर्व की बात: पीएम मोदी

Mann Ki Baat: पीएम मोदी ने आज इस साल के आखिरी मन की बात कार्यक्रम में देशवासियों को संबोधित किया। ये मन की बात का 96वां एपिसोड था। पीएम मोदी ने अपने संबोधन में G-20 समूह की अध्यक्षता की जिम्मेदारी मिलने पर गर्व जताया। साल 2022 में देश के लोगों का सामर्थ्य, उनका सहयोग, उनका संकल्प, उनकी सफलता का विस्तार इतना ज्यादा रहा कि  'मन की बात' में सभी को समेटना मुश्किल होगा। ये साल भारत के लिए उपलब्धियों भरा रहा है।

इसके साथ ही पीएम मोदी ने कोरोना वायरस के बढ़ते संकट को देखते हुए देशवासियों को सतर्क रहने की सलाह दी। पीएम ने कहा कि आप देख रहे हैं कि दुनिया में कोरोना केस बढ़ रहे हैं। इसे ध्यान में रखते हुए मास्क और हाथ धुलने जैसी सावधानियों का और ज्यादा ध्यान रखना है। हम सावधान रहेंगे तो सेफ भी रहेंगे। 


मन की बात में पीएम मोदी ने कहा, 'मन की बात' में आज मैं एक और चुनौती के बारे में बताना चाहता हूं, ये अब समाप्त होने की कगार पर है। ये बीमारी 'कालाजार' है। सबके सामूहिक प्रयासों से 'कालाजार' नाम की ये बीमारी अब तेजी से खत्म हो रही है। हमने भारत से Smallpox, Polio और ‘Guinea Worm’ जैसी बीमारियों को समाप्त करके दिखाया है। 

पीएम मोदी ने कहा कि इस साल भारत को G-20 समूह की अध्यक्षता की जिम्मेदारी भी मिली है। ये भारत के लिए गर्व की बात है। 2023 में हमें G-20 के उत्साह को नई ऊंचाई पर लेकर जाना है, इस आयोजन को एक जन-आंदोलन बनाना है। पीएम ने कहा कि 2022 में देशवासियों ने एक और अमर इतिहास लिखा है।  

पीएम मोदी ने पूर्व पीएम अटलजी को याद करते हुए कहा, 'आज हम सभी के श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी का जन्मदिन है। वे एक महान राजनेता थे, जिन्होनें देश को असाधारण नेतृत्व दिया। हर भारतवासी के हृदय में उनके लिए एक खास स्थान है।


- PTC NEWS

Top News view more...

Latest News view more...