Advertisment

शातिर अपराधी के साथ यूपी पुलिस का एनकाउंटर, गोली लगने के बाद अस्पताल में करवाया भर्ती

author-image
Vinod Kumar
New Update
शातिर अपराधी के साथ यूपी पुलिस का एनकाउंटर, गोली लगने के बाद अस्पताल में करवाया भर्ती
Advertisment

फर्रुखाबाद/यूपी: शातिर इनामी अपराधी शिवा गिहार के साथ पुलिस की मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में शिवा गोली लगने से घायल हो गया। गोली लगने के बाद उसे घायल हालत में लोहिया अस्पताल ले जाया गया। 

Advertisment

दरअसल थाना मऊदरवाजा पुलिस बीती रात वाहनों की चेकिंग कर रही थी, उसी दौरान सड़क से गुजर रहे शिवा गिहार ने पकड़े जाने के डर से पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। पुलिस की एक गोली शिवा गिहार को जा लगी। 

पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने मुठभेड़ की जानकारी मिलते ही देर रात लोहिया अस्पताल जाकर पूरे मामले की जानकारी हासिल की, एसपी अशोक कुमार मीणा ने बताया कि थाना मऊदरवाजा पुलिस बीती रात 12.30 बजे वाहनों की चेकिंग कर रही थी। उसी समय पुलिस ने संदिग्ध बाइक सवार को रुकने को कहा। पुलिस को देखकर बाइक सवार ने पुलिस पर फायरिंग की। 

बाइक भगाने के प्रयास में मोटरसाइकिल फिसल जाने से युवक गिर पड़ा। तभी बाइक सवार ने पुलिस पर फिर से गोली चलाई। आत्मरक्षा में पुलिस को जवाबी फायरिंग करनी पड़ी। बाएं पैर में गोली लगने से आरोपी घायल हो गया। पूछताछ करने पर पता चला कि घायल युवक जनपद मैनपुरी के कस्बा भोगांव का रहने वाला है। उसका नाम शिवा उर्फ कचरा है।

शिवा कोतवाली फतेहगढ़ गैंगवार के मामले में वांछित है। उसके ऊपर 25 हजार का इनाम घोषित है। शिवा के ऊपर लूट, डकैती, चोरी, गैंगस्टर आदि कई संगीन धाराओं के 30 मामले  दर्ज हैं। घायल शिवा को तुरंत ही उपचार के लिए लोहिया अस्पताल भेजा गया।

- PTC NEWS
Advertisment

Stay updated with the latest news headlines.

Follow us:
Advertisment