Advertisment

हरियाणा पहुंचने से पहले ही बीजेपी के निशाने पर राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा, कहा: ये जोड़ने वाले नहीं तोड़ने वाले

author-image
Vinod Kumar
New Update
हरियाणा पहुंचने से पहले ही बीजेपी के निशाने पर राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा, कहा: ये जोड़ने वाले नहीं तोड़ने वाले
Advertisment

अंबाला /कृष्ण वाली: कन्याकुमारी से शुरू ही कांग्रेसी नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा अंबाला पहुंचने वाली हैं, लेकिन उससे पहले ही विरोधी पार्टियों के मंत्री-विधायकों ने राहुल गांधी की यात्रा को निशाने पर लेना शुरू कर दिया है। अंबाला शहर से बीजेपी विधायक असीम गोयल ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर जमकर कटाक्ष किया है।

Advertisment

विधायक असीम गोयल ने कहा कि यह भारत जोड़ो नहीं भारत तोड़ो यात्रा है। इसके बारे में सिर्फ हरियाणा ही नहीं बल्कि देश के सभी लोग जानते हैं। उन्होंने कहा कि राहुल जी अपने एजेंडे की दुकानदारी को लेकर जितना मर्जी जोर लगा लें, लेकिन हर हर देशवासी को पता है कि किसके समय में भारत के टुकड़े हुए थे। अपनी खाली राजनीति की दुकान भरने के लिए यह यात्रा की जा रही है, इससे अधिक यह यात्रा कुछ नहीं है।

विधायक ने कहा कि वो कांग्रेस से पूछना चाहते हैं कि जब JNU के अंदर ब्राह्मण समाज और बनिया समाज को लेकर टिप्पणियां लिखी गई तो यह SO CALLED भारत जोड़ने वाले यात्री आज अपने मुंह में दहीं जमाकर क्यों बैठे हैं। यह लोग "भारत तेरे टुकड़े होंगे" का नारा देने वाले "टुकड़े टुकड़े गैंग" की पीठ थपथपाने वाले लोग हैं। 

असीम गोयल ने कहा कि क्या भारत जोड़ों यात्रा में इन्होंने JNU की घटना का जिक्र किया। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को असल मायनों में तब मानेंगे जब वो अपनी यात्रा के दौरान जेएनयू में कहेंगे कि नफरत फैलाने वाले लगों की जेएनयू में और ना ही देश में कोई जगह है। 

विधायक असीम गोयल ने आम आदमी पार्टी सुप्रीमो को भी आड़े हाथों लिया और कहा कि केजरीवाल जी हरियाणा के हैं, लेकिन उन्होंने हरियाणा की धर्मभूमि से एक भी सीख नहीं ली। उनसे बड़ा पल्टीमार नेता आज तक भारत के इतिहास और राजनीति के अंदर नहीं आया है। गुजरात में उनकी पोल खुल जाएगी।

- PTC NEWS
Advertisment

Stay updated with the latest news headlines.

Follow us:
Advertisment