Wed, Apr 24, 2024
Whatsapp

भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी से मिले राकेश टिकैत, इन मुद्दों पर की चर्चा

Bharat Jodo Yatra Kurukshetra: हरियाणा में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के दूसरे चरण में यात्रा कुरुक्षेत्र में चल रही है। आज यात्रा के दौरान राकेश टिकैत के साथ किसान नेताओं के प्रतिनिधिमंडल भी कांग्रेस सांसद से मिले और किसानों के मुद्दे पर चर्चा की। राहुल गांधी से मुलाकात के बाद भारतीय किसान यूनियन नेता राकेश टिकैत ने कहा कि उनके साथ कांग्रेस शासित प्रदेशों में किसानों की मांगों के बारे चर्चा हुई है।

Written by  Vinod Kumar -- January 09th 2023 05:37 PM
भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी से मिले राकेश टिकैत, इन मुद्दों पर की चर्चा

भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी से मिले राकेश टिकैत, इन मुद्दों पर की चर्चा

Bharat Jodo Yatra Kurukshetra: हरियाणा में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के दूसरे चरण में यात्रा कुरुक्षेत्र में चल रही है। यात्रा सोमवार सुबह खानपुर कोलियां से शुरू हुई। आज यात्रा के दौरान किसान नेता राकेश टिकैत (Rakesh tikait) ने शाहाबाद में राहुल गांधी से मुलाकात की है। राकेश टिकैत के साथ किसान नेताओं के प्रतिनिधिमंडल भी कांग्रेस सांसद से मिले और किसानों के मुद्दे पर चर्चा की। 

भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) के  यूपी से गुजरने के दौरान कांग्रेस ने राकेश टिकैत को यात्रा में शामिल होने के लिए निमंत्रण दिया था। उस समय राकेश टिकैत ने यात्रा में शामिल होने से इनकार कर दिया था, लेकिन आज राकेश टिकैत और युद्धवीर सिंह, योगेन्द्र यादव के अलावा पंजाब के भी किसान नेताओं ने राहुल गांधी से बातचीत की है। इस दौरान किसानी से जुड़े विभिन्न मुद्दों के अलावा दिल्ली बॉर्डर पर एक साल चले किसान आंदोलन को लेकर भी बात की। राहुल ने जानने की कोशिश की आखिर एक साल इतना बड़ा आंदोलन कैसे चला। 


राहुल गांधी से मुलाकात के बाद भारतीय किसान यूनियन नेता राकेश टिकैत ने कहा कि वो आज राहुल गांधी से मिलने आये हैं। उनके साथ कांग्रेस शासित प्रदेशों में किसानों की मांगों के बारे चर्चा हुई है। उन्होंने कहा कि हिमाचल के सेब के किसानों की समस्या, छत्तीसगढ़ में सीमेंट प्लांट का मामला ऐसे कई मुद्दे हैं, जिन पर चर्चा की गई है। उन्हें राहुल गांधी की ओर से यात्रा में आने का न्यौता भी दिया गया था। इसलिए वो यहां आए हैं। श में कई जगह कांग्रेस की सरकार है। कांग्रेस के दिग्गज नेता से मिलने में क्या गुरेज है।

राहुल गांधी से बैठक में मुख्य मुद्दा उन राज्यों की समस्याओं को लेकर है जहां पर कांग्रेस की सरकार है। हिमाचल प्रदेश में सीमेंट प्लांट बंद होने पर पूछे गए सवाल पर राकेश टिकैत ने कहा हिमाचल का व्यापार अडानी के हाथ में है और अडानी भारत सरकार के हाथ में है। ऐसे में आने वाले समय में किसानों को भी कई परेशानियों से गुजरना पड़ सकता है। केसरिया रंग की पगड़ी पहनने पर राकेश टिकैत बोले कि केसरिया रंग देश का रंग है ना की भारतीय जनता पार्टी का है।

- PTC NEWS

Top News view more...

Latest News view more...