Advertisment

राम रहीम की आज फिर होगी जेल में वापसी, 40 दिन की परोल हुई खत्म

author-image
Vinod Kumar
New Update
राम रहीम की आज फिर होगी जेल में वापसी, 40 दिन की परोल हुई खत्म
Advertisment

रेप और हत्या जैसे जघन्य अपराधों में सजा काट रहे डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम की आज 40 दिन की पैरोल खत्म हो रही है। पैरोल खत्म होते ही राम रहीम आज एक बार फिर सुनरिया जेल वापस लौटेगा। सुनारिया जेल से राम रहीम 40 दिन की परोल पर 15 अक्टूबर को बाहर आया था। 

Advertisment

सुनारिया जेल से बाहर निकलने के बाद राम रहीम बागपत के बिनौली आश्रम में रह रहा था। आश्रम में ही राम रहीम ने दिवाली मनाई थी और खेतों ट्रैक्टर चलाता नजर आया था। इसके साथ ही इसी आश्रम से राम रहीम ने भक्तों के लिए ऑनलाइन सत्संग भी किए थे। इसके ऑनलाइन सत्संग में कई राजनीतिक हस्तियों के शामिल होने के बाद हंगामा भी हुआ था।

सुनारिया जेल जाने से पहले राम रहीम ने अपने सेवादारों को 23 नंवबर की रात को आखिरी बार संबोधित किया था। राम रहीम ने हिमाचल के चच्चियां और नगरी, पावंटा साहिब, सिरसा सच्चा सौदा से जुड़े सेवादारों को उसमें दृढ़ विश्वास रखने की बात कही थी।

राम रहीम ने कहा था कि सेवा का कोई मुकाबला नहीं है। सुबह-शाम 15 मिनट सिमरन करें और खाना खाने के बाद एक किलोमीटर घूमा करें। नंबरों के चक्करों में नहीं पढ़ना है। जैसा पहले सेवादारों ने विश्वास रखा है वैसा ही विश्वास आपको अब भी  मजबूत रखना है,  ताकि कोई यह न कह सकें कि आपके सेवादार बिकाऊ है।

डेरामुखी ने बुधवार शाम को जारी अपने संदेश में अनुयायियों को कहा कि मानवता भलाई के कार्य रुकने नहीं चाहिए। इस दौरान राम रहीम ने गुरुगद्दी को लेकर चल रही अटकलों पर भी विराम लगाते हुए कहा कि हम थे, हम हैं, हम ही रहेंगे। राम रहीम ने हनीप्रीत को रूहानी दीदी का खिताब भी दिया है।  

- PTC NEWS
Advertisment

Stay updated with the latest news headlines.

Follow us:
Advertisment