Thu, Apr 25, 2024
Whatsapp

Republic Day 2023: कर्तव्य पथ पर दिखी भारत की ताकत और संस्कृति विविधता, देखिए परेड के शानदार लम्हे

Republic Day Parade 2023 Live: भारत आज अपना 74वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। राष्ट्रपति समेत प्रधानमंत्री कर्तव्य पथ पर सलामी मंच पर पहुंच गए हैं। कर्तव्य पथ पर सेना के तीनों अंगों समेत, अर्धसैनिक बलों के जवान परेड करेंगे। इस दौरान कर्तव्य पथ पर भारत की ताकत और संस्कृति भी नजर आएगी।

Written by  Vinod Kumar -- January 26th 2023 10:33 AM -- Updated: January 26th 2023 01:45 PM
Republic Day 2023: कर्तव्य पथ पर दिखी भारत की ताकत और संस्कृति विविधता,  देखिए परेड के शानदार लम्हे

Republic Day 2023: कर्तव्य पथ पर दिखी भारत की ताकत और संस्कृति विविधता, देखिए परेड के शानदार लम्हे

Jan 26, 2023 01:45 PM

गणतंत्र दिवस परेड का समापन

कर्तव्यपथ पर गणतंत्र परेड का समापन हुआ। परेड में भारत की सांस्कृतिक विविधता, एकता, अंखडता और सैन्य ताकत का शानदर नजारा देखने को मिला। परेड में भारत एकता के सूत्र में बंधा हुआ नजर आया। इस दौरान नारी शक्ति का भी शानदार प्रदर्शन देखने को भी मिला।

Jan 26, 2023 01:42 PM

वंदे भारतम शक्ति' झांकी को नारी शक्ति की थीम पर आधारित

कर्तव्यपथ परप 'वंदे भारतम शक्ति' झांकी को नारी शक्ति की थीम पर दर्शाया गया। इस झांकी को रक्षा मंत्रालय और संस्कृति मंत्रालय ने तैयार किया था।

Jan 26, 2023 01:41 PM

कर्नाटक की झांकी

कर्नाटक की झांकी प्रतीकात्मक रूप से राज्य की 3 महिलाओं की उपलब्धि हासिल करने वाली असाधारण उपलब्धियों का दिखाया गया।

Jan 26, 2023 01:38 PM

डेयरडेविल्स के हैरतंगेज करतब

 कर्तव्य पथ पर डेयरडेविल्स ने अपने हुनर से सबको हैरान कर दिया। बाइक पर ये स्टंट करते और योग की मुद्रा में नजर आए। इन्हें देखते ही दर्शकों ने खूब तालियां बजाई और इनके करतब देखकर दांतों तले उंगुलियां दबा लीं।


Jan 26, 2023 01:36 PM

भगवद् गीता पर आधारित थी हरियाणा की झांकी

 हरियाणा की झांकी भगवद गीता पर आधारित थी। झांकी में भगवान कृष्ण को अर्जुन के सारथी के रूप में सेवा करते हुए और उन्हें गीता का ज्ञान देते हुए दिखाया गया है। झांकी में महाभारत के युद्ध के विभिन्न दृश्यों को भी दिखाया गया था। 

Jan 26, 2023 01:33 PM

त्रिपुरा की झांकी ने दिया खास संदेश

त्रिपुरा की झांकी ने 'महिलाओं की सक्रिय भागीदारी के साथ पर्यटन और जैविक खेती का संदेश दिया गया। झांकी में महामुनि बुद्ध मंदिर को भी दर्शाया गया था। 



Jan 26, 2023 01:28 PM

यूपी की झांकी ने खींचा ध्यान

गणतंत्र दिवस परेड में यूपी की झांकी ने लोगों का ध्यान खींचा। इस झांकी के जरिए राम नगरी अयोध्या में मनाए जाने वाले तीन दिवसीय दीपोत्सव की झलक दिखाई गई।  



Jan 26, 2023 01:26 PM

कर्तव्यपथ पर झांकियों के जरिए नजर आई भारत की विविधता

गणतंत्र दिवस के मौके पर कर्तव्यपथ पर कई राज्यों की झाकियां भी दिखाई गई। इन झांकियों के जरिए भारत की सांस्कृतिक विविधता को दिखाया गया।  



Jan 26, 2023 12:47 PM

फ्लाई पास्ट में दिखी भारत की हवाई ताकत

74वें गणतंत्र दिवस परेड में 49 विमानों ने फ्लाई पास्ट किया। इस फ्लाई पास्ट में भारतीय वायुसेना के 45 विमान, भारतीय नौसेना का एक और भारतीय सेना के चार हेलीकॉप्टर शामिल थे। इस दौरान ये विमान बजरंग फॉर्मेशन और त्रिशूल फॉर्मेशन में नजर आए।


Jan 26, 2023 11:45 AM

K9-वज्र-टी गन सिस्टम ने दिखाई ताकत

कर्तव्यपथ पर गणतंत्र दिवस के मौके पर K9-वज्र-टी (स्व-चालित) गन सिस्टम भी नजर आया। यह ऑटोमेटिड गन सिस्टम है।  


Jan 26, 2023 11:39 AM

नौसेना दस्ते में पहली बार शामिल हुए अग्निवीर

भारतीय नौसेना दल में 144 युवा नौसैनिक शामिल हुए। इस दल की अगुवाई लेफ्टिनेंट कमांडर दिशा अमृत कंटिजेंट कमांडर ने की है। मार्च करने वाली टुकड़ी में पहली बार तीन महिलाएं और छह अग्निवीर शामिल हुए। 


Jan 26, 2023 11:32 AM

ऊंटों के दस्ते ने दी सलामी

गणतंत्र दिवस परेड में बीएसएफ का ऊंट दस्ता शामिल हुआ। दुनिया में एकमात्र ऊंटों का दस्ता भारत अर्धसैनिक बलों के पास ही है। ये ऊंट दस्ता भारतीय थार मरु भूमि की रक्षा करता है।  


Jan 26, 2023 11:26 AM

वायु सेना के दस्ते ने दी राष्ट्रपति को सलामी

वायु सेना दस्ते ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को सलामी दी। इस दस्ते में वायु सेना का बैंड और कॉम्बैट मार्चिंग दस्ता शामिल था.  इस दस्ते का नेतृत्व स्क्वाड्रल लीडर सिंधु रेड्डी ने किया। 


Jan 26, 2023 11:24 AM

कर्तव्य पथ पर ब्रह्मोस मिसाइल

ब्रह्मोस मिसाइल हवा में ही रास्ता बदल सकती है। ये मिसाइल चलते-फिरते टारगेट को भी निशाना  बना कर नेस्तानाबूद कर सकती है। यह 10 मीटर की ऊंचाई पर उड़ान भर सकती है, इसलिए दुश्मन इसे देख नहीं सकता है। इसे मार गिराना असंभव है। रफ्तार में ब्रह्मोस मिसाइल अमेरिका के टोमाहॉक मिसाइल से भी दो गुनी तेज है।  


Jan 26, 2023 11:11 AM

राजपथ पर आकाश मिसाइल

आकाश मिसाइल जमीन से हवा में मार करने वाली भारत की सबसे खतरनाक मिसाइलों में से एक है। आकाश प्राइम में स्वदेशी एक्टिव RF सीकर लगा है, जो दुश्मन के टारगेट को पहचानने की सटीकता को बढ़ाता है। आकाश-एनजी यानी आकाश न्यू जेनरेशन मिसाइल का सफल परीक्षण भी हो चुका है। 

Jan 26, 2023 10:56 AM

मुख्य युद्धक टैंक अर्जुन की टुकड़ी ने किया मार्च पास्ट

 75 आर्मर्ड रेजीमेंट के मुख्य युद्धक टैंक अर्जुन की टुकड़ी ने कर्तव्य पथ पर मार्च पास्ट किया।


Jan 26, 2023 10:54 AM

मिस्त्र के सश्त्र बलों का संयुक्त बैंड भी नजर आएगा

कार्तव्य पथ पर पहली बार मिस्र के सशस्त्र बलों का संयुक्त बैंड और मार्चिंग दल है। दल का नेतृत्व कर्नल महमूद मोहम्मद अब्देल फत्ताह एल खारासावी कर रहे हैं।


Jan 26, 2023 10:49 AM

मोहन भागवत ने राजस्थान में फहराया तिरंगा

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सर संघचालक डॉ. मोहन भागवत गणतंत्र दिवस समारोह के लिए राजधानी जयपुर पहुंचे जहां जामड़ोली के केशव विद्यापीठ के स्टेडियम में हुए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर उन्होंने तिरंगा फहराया।


Jan 26, 2023 10:46 AM

परमवीर चक्र विजेताओं के साथ हुई परेड की शुरूआत

गणतंत्र दिवस परेड की शुरूआत परमवीर चक्र और अशोक चक्र विजेताओं की साथ हुई। परमवीर चक्र विजेता रिटायर्ड कैप्टन वाणा सिंह, रिटायर्ड सूबेदार मेजर योगेंद्र यादव , सूबेदार संजय सिंह ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को सलामी दी



Jan 26, 2023 10:43 AM

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की पीएम मोदी ने किया स्वागत

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी कर्तव्य पथ पर पहुंच चुके हैं। उनका स्वागत पीएम मोदी ने गर्मजोशी से किया है।


Jan 26, 2023 10:35 AM

कर्तव्य पथ पर किए गए खास प्रबंध

कर्तव्य पथ पर परेड देखने के लिए खास प्रबंध किए गए हैं। वर्टिकल प्लेटफॉर्म पर चेयर लगाई गई हैं। इस बार परेड को देखने के लिए करीब 12 हजार पास और 32 हजार ऑनलाइन टिकट बांटे गए हैं।


Republic Day Parade 2023 Live: भारत आज अपना 74वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। राष्ट्रपति  समेत प्रधानमंत्री कर्तव्य पथ पर सलामी मंच पर पहुंच गए हैं। कर्तव्य पथ पर सेना के तीनों अंगों समेत, अर्धसैनिक बलों के जवान परेड करेंगे। इस दौरान कर्तव्य पथ पर भारत की ताकत और संस्कृति भी नजर आएगी। इस बार गणतंत्र दिवस पर मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी (Abdel Fattah El-Sisi) मुख्य अतिथि होंगे। गणतंत्र दिवस के मौके पर पहली बार कर्तव्य पथ पर परेड होगी। इससे पहले इस जगह को राजपथ के नाम से जाना जाता था। कई राज्यों की झांकियां में सांस्कृतिक विविधता भी नजर आएगी।


- PTC NEWS

Top News view more...

Latest News view more...