Thu, Apr 25, 2024
Whatsapp

'नफरत की जमीन पर बन रहा राम मंदिर', RJD नेता के बयान पर बवाल

आरजेडी (RJD) नेता जगदानंद सिंह ने राम मंदिर को लेकर विवादित बयान दिया है। आरजेडी नेता जगदानंद सिंह ने कहा कि नफरत की जमीन पर राम मंदिर का बनाया जा रहा है। वहीं, जगदानंद सिंह के बयान को बीजेपी ने संयोग नहीं है, बल्कि वोटबैंक के लिए एक प्रयोग है।

Written by  Vinod Kumar -- January 07th 2023 03:43 PM
'नफरत की जमीन पर बन रहा राम मंदिर', RJD नेता के बयान पर बवाल

'नफरत की जमीन पर बन रहा राम मंदिर', RJD नेता के बयान पर बवाल

आरजेडी (RJD)  नेता जगदानंद सिंह ने राम मंदिर को लेकर विवादित बयान दिया है । बीजेपी ने अब इनके बयान पर आरजेडी को घेरना शुरू कर दिया है। आरजेडी नेता जगदानंद सिंह ने कहा कि नफरत की जमीन पर राम मंदिर का बनाया जा रहा है।  

अपने बयान में जगदानंद सिंह ने कहा, 'कण-कण में रहने वाले राम अब पत्थरों की चारदीवारी में चले गए हैं, जहां नफरत की जमीन पर राम मंदिर का निर्माण हो रहा है। हम 'हे राम' में विश्वास करते हैं, 'जय श्रीराम' में नहीं। हमारे हृदय में राम हैं। पत्थर के आलीशान मंदिरों में नहीं। जगदानंद सिंह ने कहा कि श्री राम ना तो अयोध्या में हैं और ना ही लंका में है, बल्कि श्री राम तो आज भी शबरी की कुटिया में मौजूद हैं।


जगदानंद ने कहा कि अब भारत में उन्मादियों के राम बचेंगे। गरीबों, झोपड़ीवालों, तुलसी के राम, अयोध्या के राम, शबरी के जूठे बेर खाने वाले राम अब भारत में नहीं, बल्कि पत्थरों में रहेंगे। जगदानंद सिंह ने यह भी कहा कि भारत की जनता तो सदियों से रामायण को लेकर बैठी है। सुबह से लेकर शाम तक उसका पाठ करती रहती है। अब भारत राम का नहीं रहेगा, लेकिन भारत में राम का मंदिर जरूर रहेगा। पत्थरों के बीच में राम रहेंगे।

वही, बीजेपी ने भी जगदानंद के बयान पर बीजेपी ने प्रतिक्रिया दी है। बीजेपी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने अपने ट्वीट में कहा कि राम जन्मभूमि को 'नफरत की जमीन', राम मंदिर को 'चारदीवारी', उन्मादी के राम कहते हैं। इससे पहले उन्होंने पीएफआई पर प्रतिबंध लगाए जाने के दौरान हिंदुओं को निशाना बनाते हुए विवादित टिप्पणी की थी। हुसैन दलवई से जगदानंद सिंह तक यह विवादित टिप्पणी कोई संयोग नहीं है, बल्कि वोटबैंक के लिए एक प्रयोग है। 

- PTC NEWS

Top News view more...

Latest News view more...