Thu, Apr 25, 2024
Whatsapp

हिमाचल के कई इलाकों में हुई बर्फबारी, ऊंची चोटियों ने ओढ़ी बर्फ की सफेद चादर...मैदानी इलाकों में भी बढ़ेगी ठंड

शिमला सहित ऊपरी क्षेत्रों में बर्फबारी शुरू हो गई है। कुल्लू-मनाली, धौलाधार, शिमला, लाहौल-स्पीति में ऊंची चोटियां बर्फ से ढकी हुई हैं। अब ताजा मौसम के बदलाव से किसान, बागवान और पर्यटन क्षेत्रों से जुड़े लोगों की उम्मीद बंधी है। आपदा प्रबंधन की ओर से जारी किए गए आंकड़ो के मुताबिक ऊपरी क्षेत्रों में बर्फबारी के चलते 200 के करीब सड़कें बंद हो गई है।

Written by  Vinod Kumar -- January 13th 2023 12:31 PM
हिमाचल के कई इलाकों में हुई बर्फबारी, ऊंची चोटियों ने ओढ़ी बर्फ की सफेद चादर...मैदानी इलाकों में भी बढ़ेगी ठंड

हिमाचल के कई इलाकों में हुई बर्फबारी, ऊंची चोटियों ने ओढ़ी बर्फ की सफेद चादर...मैदानी इलाकों में भी बढ़ेगी ठंड

शिमला/रमिता सोनी: हिमाचल के कई इलाकों में आज आसमान में बादल छाए हुए हैं। शिमला सहित ऊपरी क्षेत्रों में बर्फबारी शुरू हो गई है। कुल्लू-मनाली, धौलाधार, शिमला, लाहौल-स्पीति में ऊंची चोटियां बर्फ से ढकी हुई हैं। बर्फबारी-बारिश होने से किसानों-बागवानों के साथ साथ पर्यटकों के भी चेहरे खिले हुए हैं। इससे पहले हिमाचल प्रदेश के अधिकतर जिलों में पिछले 2 माह से बारिश और बर्फबारी देखने को नहीं मिली थी। 

अब ताजा मौसम के बदलाव से किसान, बागवान और पर्यटन क्षेत्रों से जुड़े लोगों की उम्मीद बंधी है। ऊंचे क्षेत्रों में बर्फबारी के बाद ऊंची चोटियां बर्फ की चादर से लिपटी हुई हैं। आज भी शिमला समेत ऊंचाई वाले इलाकों में मौसम खराब बना हुआ है। कुफरी, नारकंडा, खड़ापत्थर वीरवार रात से बर्फबारी का दौर जारी है। बर्फबारी होने से सड़कों पर गाड़ियों की आवाजाही प्रभावित हुई है।


आपदा प्रबंधन की ओर से जारी किए गए आंकड़ो के मुताबिक ऊपरी क्षेत्रों में बर्फबारी के चलते 200 के करीब सड़कें बंद हो गई है, जबकि 163  बिजली लाइनें ठप हो गई है। बर्फबारी के बाद प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान लुढ़का है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने शुक्रवार को प्रदेश में मौसम खराब बना रहने का पूर्वानुमान जताया है।

मौसम विभाग ने आज हिमाचल की ऊंची चोटियों पर दिन भर बर्फबारी और बारिश का अलर्ट जारी किया है, जबकि शनिवार से धुंध और प्रचंड ठंड पड़ने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। ताजा बारिश व बर्फबारी से समूचा प्रदेश शीतलहर की चपेट में है, क्योंकि तापमान में भारी गिरावट दर्ज की जा रही है। वहीं, पहाड़ों पर बर्फबारी के बाद मैदानी इलाकों में ठंडी हवाएं चलेंगी, जिससे मैदानी इलाकों में भी ठंड बढ़ेगी।

- PTC NEWS

Top News view more...

Latest News view more...