Advertisment

'भारत जोड़ो यात्रा' में Rahul gandhi को जान से मारने की धमकी, कहा: राजीव गांधी के पास भेज देंगे

author-image
Vinod Kumar
New Update
'भारत जोड़ो यात्रा' में Rahul gandhi को जान से मारने की धमकी, कहा: राजीव गांधी के पास भेज देंगे
Advertisment

Threats to  Rahul Gandhi:भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) पर निकले राहुल गांधी को जान से मारने की धमकी भरी चिट्ठी मिली है। चिट्ठी में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की खालसा कॉलेज में होने वाली सभा पर हमले और पूरे इंदौर को बम धमाकों से दहला देने की धमकी दी गई है। चिट्ठी के लिफाफे पर रतलाम के बीजेपी विधायक चेतन कश्यप का नाम लिखा है।

Advertisment

जानकारी के मुताबिक ये चिट्ठी आज सुबह मिठाई की दुकान के बाहर फेंका गया था। चिट्ठी मिलने के बाद पुलिस को सूचना दी गई। इसके बाद पुलिस ने आस-पास की सीसीटीवी फुटेज को खंगालना शुरू कर दिया है। राहुल गांधी के साथ साथ चिट्ठी में मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ को भी गोली मारने की धमकी दी गई है।

राहुल गांधी की मध्य प्रदेश यात्रा 23 नवंबर से शुरू होगी। राहुल गांधी की भारत यात्रा जोड़ो यात्रा के दौरान सुरक्षा को लेकर मध्य प्रदेश कांग्रेस ने पहले ही चिंता जताई थी। धमकी भरी चिट्ठी में लिखा गया है कि, 'राहुल गांधी अगर मध्य प्रदेश आते हैं तो उनकी रैली में कई धमाके होंगे। इसके साथ ही सिख दंगों के दोषी कमलनाथ को भी गोली मार दी जाएगी'।

चिट्ठी में लिखा गया है कि 84 में पूरे देश में भयंकर दंगे हुए। सिखों का कत्लेआम किया गया। किसी पार्टी ने इस जुल्म के खिलाफ आवाज नहीं उठाई। (इसके बाद यहां कांग्रेस नेता कमलनाथ के खिलाफ आपत्तिजनक शब्द लिखे हैं...)

आगे चिट्ठी में लिखा गया है कि, नवंबर के आखिरी महीने में जगह-जगह भयानक बम विस्फोटों से पूरा इंदौर दहल उठेगा। बहुत जल्द ही राहुल गांधी की इंदौर यात्रा के समय कमलनाथ को भी गोली मार दी जाएगी। राहुल गांधी को भी राजीव गांधी के पास भिजवा दिया जाएगा।

एक अन्य पेज में लिखा है... नवंबर 2022 के आखिरी सप्ताह में बम विस्फोटों से पूरा इंदौर दहल उठेगा। राजबाड़ा को खास निशाना बनाया जाएगा। लेटर में सबसे नीचे किसी ज्ञानसिंग का नाम लिखा है। साथ ही लेटर में कई मोबाइल नंबर भी दर्ज हैं। पत्र के साथ एक आधार कार्ड की फोटोकॉपी भी भेजी गई है।

- PTC NEWS
Advertisment

Stay updated with the latest news headlines.

Follow us:
Advertisment