Thu, Apr 25, 2024
Whatsapp

हरियाणा कांग्रेस की आपसी कलह फिर आई सामने, किरण चौधरी ने पार्टी के नेताओं को लिया आड़े हाथ

Written by  Vinod Kumar -- November 14th 2022 10:51 AM
हरियाणा कांग्रेस की आपसी कलह फिर आई सामने, किरण चौधरी ने पार्टी के नेताओं को लिया आड़े हाथ

हरियाणा कांग्रेस की आपसी कलह फिर आई सामने, किरण चौधरी ने पार्टी के नेताओं को लिया आड़े हाथ

गुरुग्राम/नीरज वशिष्ठ: तोशाम से कांग्रेस विधायक और वरिष्ठ नेत्री किरण चौधरी ने अपनी ही पार्टी के नेताओं को आड़े हाथों लिया है। इसके साथा हुड्डा गुट और प्रदेश अध्यक्ष उदयभान सिंह पर भी निशाना साधा है। इसके साथ ही उन्होंने बीजेपी में शामिल होने की तमाम अटकलों पर भी विराम लगा दिया। 

किरण चौधरी ने बीजेपी में शामिल होने की अठकलों पर विराम लगाते हुए कहा कि मैं अपने शुभचिंतकों को बताना चाहती हूं कि मैं कांग्रेस में रह ही पार्टी को मजबूत करूंगी। दरअसल आदमपुर उपचुनाव में टिकट वितरण को लेकर किरण चौधरी हुड्डा गुट से नाराज चल रही थी और कयास लागये जा रहे थे की कुलदीप बिश्नोई की तर्ज पर किरण चौधरी भी बीजेपी का दामन थामने वाली हैं। 


किरण चौधरी ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष उदयभान पर निशाना साधते हुए कहा की प्रदेश अध्यक्ष को कार्यकर्ताओं के मान-सम्मान का ध्यान रख सबको साथ लेकर आगे बढ़ना चाहिए, तभी कांग्रेस उद्धार होगा।

जहां एक तरफ राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा से भारत को जोड़ने में लगे है तो वही हरियाणा कांग्रेस में गुटबाजी के चलते खींचतान बढ़ती जा रही है। अब ऐसे में बढ़ती गुटबाज़ी से कांग्रेस आलाकमान कैसे पार पायेगा यह जरूर देखने वाली बात होगी।

- PTC NEWS

  • Tags

Top News view more...

Latest News view more...