Wed, Apr 24, 2024
Whatsapp

केंद्रीय मंत्री को जान से मारने की मिली धमकी, दाउद के नाम से कॉल कर मांगी 100 करोड़ की फिरौती

Union minister nitin gadkari death threat: बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को जान से मारने की धमकी दी गई है। नागपुर स्थित कार्यालय में लैंडलाइन फोन पर कॉल अज्ञात शख्स ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी है। अज्ञात शख्स ने 10 मिनिट में 2 बार फोन कर उन्हें जान से मारने की धमकी दी है। मामले की शिकायत नागपुर पुलिस को नितिन गडकरी के कार्यालय की ओर से दी गई है।

Written by  Vinod Kumar -- January 14th 2023 02:28 PM -- Updated: January 14th 2023 02:34 PM
केंद्रीय मंत्री को जान से मारने की मिली धमकी, दाउद के नाम से कॉल कर मांगी 100 करोड़ की फिरौती

केंद्रीय मंत्री को जान से मारने की मिली धमकी, दाउद के नाम से कॉल कर मांगी 100 करोड़ की फिरौती

Union minister nitin gadkari death threat: बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को जान से मारने की धमकी दी गई है। नागपुर स्थित कार्यालय में लैंडलाइन फोन पर कॉल अज्ञात शख्स ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी है। अज्ञात शख्स ने 10 मिनिट में 2 बार फोन कर उन्हें जान से मारने की धमकी दी है। मामले की शिकायत नागपुर पुलिस को नितिन गडकरी के कार्यालय की ओर से दी गई है। 

फोन पर धमकी देने वाले शख्स ने फिरौती की मांग भी की है। पुलिस ने अज्ञात फोन को ट्रेस कर लिया है। फोन कर्नाटक के किसी इलाके से किया गया था। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी की कोशिश में लगी है। नागपुर पुलिस के मुताबिक केंद्रीय मंत्री के जनसंपर्क कार्यालय में दाऊद के नाम पर कॉल आई थी। अज्ञात शख्स ने जान से मारने की धमकी दी है। धमकी देने वाले ने 100 करोड़ रुपए की फिरौती की भी मांग की। नितिन गडकरी नागपुर कार्यालय के आस-पास होने वाली हर एक गतिविधियों पर सुरक्षा कर्मियों की कड़ी नजर बनी हुई है।


मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस में हड़कंप में मच गया। पुलिस की टीम फौरन उनके टीम उनके नागपुर स्थित कार्यालय में पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का दावा है कि जल्द आरोपियों को पकड़कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

- PTC NEWS

Top News view more...

Latest News view more...