Thu, Apr 25, 2024
Whatsapp

देश की पहली मुस्लिम महिला फाइटर पायलट बनेंगी सानिया मिर्जा, पिता करते हैं टीवी मेकैनिक का काम

सानिया मिर्जा देश की पहली मुस्लिम महिला फाइटर पायलट बनने जा रही हैं। सानिया ने नेशनल डिफेंस अकादमी (NDA) की परीक्षा में 149वीं रैंक हासिल की है। सानिया मिर्जा 27 दिसंबर से पुणे में एनडीए की खड़कवासला अकादमी में अपना प्रशिक्षण शुरू करेंगी। सानिया के पिता पेशे से टीवी मेकैनिक हैं। सानिया मिर्जा देश की दूसरी ऐसी लड़की हैं, जिन्हें फाइटर पायलट के तौर पर चुना गया है।

Written by  Vinod Kumar -- December 23rd 2022 03:09 PM
देश की पहली मुस्लिम महिला फाइटर पायलट बनेंगी सानिया मिर्जा, पिता करते हैं टीवी मेकैनिक का काम

देश की पहली मुस्लिम महिला फाइटर पायलट बनेंगी सानिया मिर्जा, पिता करते हैं टीवी मेकैनिक का काम

UP के मिर्जापुर की रहने वाली सानिया मिर्जा ने देशभर में पूरे प्रदेश का नाम रौशन किया है। सानिया मिर्जा देश की पहली मुस्लिम महिला फाइटर पायलट बनने जा रही  हैं। सानिया ने नेशनल डिफेंस अकादमी (NDA) की परीक्षा में 149वीं रैंक हासिल की है। इसके साथ ही सानिया मिर्जा यूपी की पहली महिला फाइटर पायलट भी होंगी। 

सानिया मिर्जा 27 दिसंबर से पुणे में एनडीए की खड़कवासला अकादमी में अपना प्रशिक्षण शुरू करेंगी। सानिया के पिता पेशे से टीवी मेकैनिक हैं। गांव में ही टीवी मेकैनिक की दुकान है।  सानिया के पिता शाहिद अली ने कहा, 'बेटी देश की पहली फाइटर पायलट अवनी चतुर्वेदी को अपना आदर्श मानती हैं। वह शुरू से ही उनके जैसा बनना चाहती थी।'


सानिया यूपी के मिर्जापुर से करीब 10 किमी दूर जसोवर गांव की रहने वाली हैं। गांव के ही स्कूल से 10वीं की पढ़ाई पूरी करने के बाद 12वीं के लिए मिर्जापुर आईं और हिंदी माध्यम से पढ़ाई की। NDA का रिजल्ट आते ही सानिया देशभर में सुर्खियों में आ गईं।

सानिया इस परीक्षा में पहली बार असफल हो गई थी। सानिया ने एक फिर से परीक्षा के लिए जी तोड़ मेहनत की थी। सानिया ने कहा कि वो हमेशा से फाइटर पायलट बनना चाहती थीं। सानिया मिर्जा देश की दूसरी ऐसी लड़की हैं, जिन्हें फाइटर पायलट के तौर पर चुना गया है। बेटी के इस मुकाम पर पहुंचने पर माता-पिता के साथ गांव वाले भी खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।


- PTC NEWS

Top News view more...

Latest News view more...