Corona New Variant: कोरोना के नए सब-वेरिएंट को लेकर उत्तराखंड सरकार अलर्ट, जारी की एडवाइजरी
ब्यूरोः कोरोना के नए सब-वेरिएंट जेएन.1 को लेकर उत्तराखंड सरकार अलर्ट हो गई है। इसको लेकर उत्तराखंड सरकार ने कोरोना की रोकथाम और बचाव के लिए एडवाइजरी जारी की है। उत्तराखंड के स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने कहा कि कुछ राज्यों में जेएन-1 सब-वेरिएंट के रोगियों की संख्या बढ़ रही है। इसको लेकर एहतियात के तौर पर सभी अस्पतालों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं।
Uttarakhand | The state government has become alert about the new variant of Covid-19, JN-1. An advisory has been issued across the state regarding this new variant of Corona.
Health Secretary Dr. R. Rajesh Kumar has issued instructions to all the District Magistrates and Chief… pic.twitter.com/rM8WWWcZc1
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) December 19, 2023
साथ में स्वास्थ्य सचिव ने अस्पतालों में कोविड से बचाव के लिए जारी गाइडलाइन का पालन करने के निर्देश जारी किए हैं। हालांकि उत्तराखंड में अब तक कोविड-19 के नए सब-वेरिएंट जेएन-1 का कोई मरीज सामने नहीं आया है। लेकिन प्रदेश के सभी अस्पतालों को अलर्ट किया गया है। इसको लेकर प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों और मुख्य चिकित्साधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं। साथ में स्वास्थ्य सचिव ने कहा कि सांस, फेफड़े और हृदय रोगियों की निगरानी की जानी चाहिए और उनके इन्फ्लूएंजा का परीक्षण किया जाना चाहिए।
केरल में मिला JN.1 वैरिएंट का पहला मरीज
बता दें 8 दिसंबर को कोरोना के नए वैरिएंट JN.1 का पहला मरीज केरल में मिला था। वहीं, इस कोरोना के नए वैरियंट ने सिंगापुर में हाहाकार मचाया हुआ है। सिंगापुर में इस कोरोना के नए वैरियंट से एक हफ्ते में करीब 56 हजार से अधिक मरीज मिले थे।
- PTC NEWS