Fri, Apr 19, 2024
Whatsapp

सड़क पर WWE रेस्लर की तरह आपस में भिड़े सैंटा क्लॉज, एक दूसरे पर बरसाए लात-मुक्के

इन दिनों सोशल मीडिया पर सैंटा क्लॉज का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में सैंटा क्लॉज लड़ते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में नजर आ रहा है कि शराब की बोतल को लेकर ये लोग आपस में लड़ रहे हैं।

Written by  Vinod Kumar -- December 26th 2022 01:31 PM
सड़क पर WWE रेस्लर की तरह आपस में भिड़े सैंटा क्लॉज, एक दूसरे पर बरसाए लात-मुक्के

सड़क पर WWE रेस्लर की तरह आपस में भिड़े सैंटा क्लॉज, एक दूसरे पर बरसाए लात-मुक्के

santa Claus Fight Video:   सैंटा क्लॉज लाल कपड़े पहनकर क्रिसमस की पूर्व संध्या पर आकर बच्चों को ढेर सारे गिफ्ट देता है। बच्चों को भी सैंटा क्लॉज का बेसब्री से इंतजार रहता है। बच्चे खिड़की से टकटकी लगाए हुए सैंटा क्लॉज का इंतजार करते हैं। सैंटा क्लॉज को देखकर बच्चों के चेहरे पर मुस्कान छा जाती है। सैंटा क्लॉज अपने थैले से बच्चों को गिफ्ट देता है।

आपने सैंटा क्लॉज के तरह-तरह के वीडियो देखे होंगे, लेकिन क्या आपने कभी सैंटा क्लॉज को आपस में लड़ते हुए देखा है, वो भी बीच सड़क पर। इन दिनों सोशल मीडिया पर सैंटा क्लॉज का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में सैंटा क्लॉज लड़ते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में नजर आ रहा है कि शराब की बोतल को लेकर ये लोग आपस में लड़ रहे हैं।  


वीडियो में नजर आ रहा है कि सैंटा क्लॉज बना एक शख्स बेंच पर बैठकर शराब पी रहा है। इसी बीच वहां नीले पोशाक में दो और सैंटा क्लॉज आते हैं, जो उससे शराब की बोतल छीनने का प्रयास करते हैं। इसके बाद देखते ही देखते उनमें मारपीट शुरू हो जाती है। इसके बाद लाल ड्रेस पहने हुए दो और सैंटा क्लॉज आते हैं और फिर सभी रेसलर की तरह एक-दूसरे लात-घूंसे बरसाने लगते हैं।

अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। ट्विटर पर लोग इस वीडियो को लेकर तरह तरह की बातें कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ये स्टेज्ड है। वहीं, दूसरे यूजर्स ने कहा कि रेड लेबल ब्लू लेबल के साथ फाइट कर रहा है। एक अन्य यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है, ये किसी प्रोफेशनल रेसलर की तरह आपस में फाइट कर रहे हैं।

 

- PTC NEWS

adv-img

Top News view more...

Latest News view more...