Advertisment

महिला ने बेटे के साथ मिलकर की पति की हत्या, फ्रिज में रखे टुकड़े...फिर एक एक कर ठिकाने लगाया

author-image
Vinod Kumar
New Update
महिला ने बेटे के साथ मिलकर की पति की हत्या, फ्रिज में रखे टुकड़े...फिर एक एक कर ठिकाने लगाया
Advertisment

दिल्ली में श्रद्धा हत्याकांड जैसी एक और जघन्य वारदात को अंजाम दिया गया। हत्या को मृतक की पत्नी और सौतेले बेटे ने अंजाम दिया है। दोनों ने शव के टुकड़े-टुकड़े कर पहले उन्हें पहले फ्रिज में रखा और बाद में एक एक कर उन्हें नाले में फेंक दिया।

Advertisment

मई माह में दिल्ली के पांडव नगर स्थित रामलीला ग्राउंड और नाले में कई इंसानी शरीर के अंग मिले थे। अब इस मामले में क्राइम ब्रांच ने महिला समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपितों के नाम पूनम और दीपक है। पूनम मृतक अंजन दास की पत्नी है और दीपक सौतेला बेटा

दोनों ने पहले अंजन दास को नशे की गोलियां खिलाकर चाकू से उसके शरीर के टुकड़े टुकड़े कर दिए। हत्या करने के बाद शव के टुकड़े फ्रिज में रख दिए। दोनों ने इसके बाद एक-एक कर रात को इन टुकड़ों को ठिकाने लगाना शुरू कर दिया। अब इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रहा है।

जानकारी के मुताबिक अंजन दास के कई महिलाओं से अवैध संबंध थे। उसकी पत्नी पूनम ने भी कई शादियां की थी। अंजन दास पर आरोप है कि वो अपने सौतले बेटे दीपक की पत्नी पर बुरी नजर रखे हुए था। इससे दीपक काफी गुस्सा था। इसी के चलते उसने अपनी मां के साथ मिलकर अपने सौतेले पिता को रास्ते से हटाने के लिए ये षडयंत्र रचा था।  

बता दें कि दिल्ली में ऐसे ही श्रद्धा नाम की लड़की की आफताब ने हत्या कर दी थी। हत्या के बाद उसके शव के टुकड़ों को फ्रिज में रखकर जंगल में फेंक दिया था। पुलिस ने इसके बाद नबंवर में आरोपी को गिरफ्तार किया था। महरौली के जंगलों से पुलिस ने कुछ हड्डियां बरामद की थीं।



- PTC NEWS
Advertisment

Stay updated with the latest news headlines.

Follow us:
Advertisment