चंडीगढ़ में फिर से दिल दहला देने वाली वारदात, शकी पति ने पत्नी को मार डाला
चंडीगढ़। चंडीगढ़ में फिर से दिल दहला देने वाली वारदात हुई है। यहां के मनीमाजरा में एक पति ने अपनी पत्नी को बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया। पति ने तेजधार हथियार से अपनी पत्नी की हत्या कर दी। हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पति फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने आरोपी पति की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। [caption id="attachment_386375" align="aligncenter" width="700"] चंडीगढ़ में फिर से दिल दहला देने वाली वारदात, शकी पति ने पत्नी को मार डाला[/caption] मृतका की पहचान 42 वर्षीय मनजीत कौर जबकि आरोपी पति की पहचान 45 वर्षीय जरनैल सिंह के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक जरनैल सिंह लैंटर में सरिया डालने का काम करता था। बताया जा रहा है कि वह शराब पीने का आदी था और पत्नी पर शक करता था। यह भी पढ़ें: ऑनलाइन ठगी का नया तरीका, कुछ ऐसे महिलाओं को निशाना बना रहे ठग