Thu, Apr 25, 2024
Whatsapp

मनाली: प्रेमी के साथ कमरे में थी पत्नी, पति ने दोनों को गोली मारने के बाद खुद को भी किया शूट

Written by  Vinod Kumar -- June 24th 2022 03:46 PM -- Updated: June 24th 2022 03:53 PM
मनाली: प्रेमी के साथ कमरे में थी पत्नी, पति ने दोनों को गोली मारने के बाद खुद को भी किया शूट

मनाली: प्रेमी के साथ कमरे में थी पत्नी, पति ने दोनों को गोली मारने के बाद खुद को भी किया शूट

पर्यटन नगरी मनाली के निजी होटल में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और उसके प्रेमी को गोली मार दी। इसके बाद आरोपी ने खुद पर भी गोली चला दी। गोली लगने से महिला के प्रेमी और उसके पति दोनों की मौत हो गई। महिला का ईलाज अस्पताल में चल रहा है। बताया जा रहा है कि महिला के बाजू में गोली लगी है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, ये घटना मनाली के जगतसुख के सूरू गांव की है। महिला ने यहां लीज पर एक होटल लिया था। महिला का पति दिल्ली में रहता है। गुरुवार रात को जब महिला का पति दिल्ली से मनाली पहुंचा तो उसने पत्नी को अपने प्रेमी के साथ होटल में आपतिजनक हालत में पाया। इस पर तैश में आकर आरोपी ने पहले तो पत्नी और उसके प्रेमी को गोली मारी फिर, खुद को भी मार ली।


सीसीटीवी फुटेज और शुरुआती जांच में सामने आया है कि महिला रवलीन कौर चावला (30 साल) का पति रिषभ सक्सेना रात को होटल पहुंचा। उसके हाथ में पिस्तौल थी। कई कमरों में तलाशी लेने के बाद एक कमरे में उसकी पत्नी सन्नी शेरावत के साथ थी। इसी दौरान गुस्से में उसने दोनों को गोली मारने के बाद खुद को भी गोली मार ली।


गोली चलने की आवाज सुनने के बाद होटल का स्टाफ कमरे पहुंचा तो उनके होश उड़ गए तीनों ही खून से लथपथ होकर फर्श पर पड़े थे। घायल महिला फर्श पर पड़ी हुई तड़प रही थी। इसके बाद महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया।


जिस होटल में ये वारदात हुई है उसे घायल महिला और उसकी बहन ने कुछ महीने पहले लीज पर लिया था, जबकि महिला का पति रिषभ सक्सेना सक्सेना कुल्लू के घियागी ( बंजार) में कैपिंग का व्यवसाय करता था। तीनों ही होटल कारोबारी थे और एक दूसरे से परिचित थे। तीनों के कारोबारी संबंध होने के साथ साथ आपसी लेनदेन भी था।  


Top News view more...

Latest News view more...