Advertisment

सोनभद्र जाने पर अड़ीं प्रियंका, बोलीं- जब तक पीड़ितों से मिल नहीं लेती वापस नहीं लौटूंगी

author-image
Arvind Kumar
Updated On
New Update
सोनभद्र जाने पर अड़ीं प्रियंका, बोलीं- जब तक पीड़ितों से मिल नहीं लेती वापस नहीं लौटूंगी
Advertisment
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले जाने से रोके जाने पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और कांग्रेस कार्यकर्ता लगातार 24 घंटे से धरने पर बैठे हैं। प्रियंका का कहना है कि जब तक सोनभद्र फायरिंग मामले में पीड़ित परिवार से मिल नहीं लेतीं वो वापस नहीं जाएंगी। हालांकि प्रियंका पीड़ितों के परिजनों से कहीं भी मुलाकात को तैयार हैं लेकिन प्रशासन की तरफ से कोई उचित आश्वासन नहीं मिला है।
Advertisment
Priyanka Gandhi 2 सोनभद्र जाने पर अड़ीं प्रियंका, बोलीं- जब तक पीड़ितों से मिल नहीं लेती वापस नहीं लौटूंगी प्रियंका को सोनभद्र जाते वक्त शुक्रवार को पुलिस ने हिरासत में लिया था। प्रियंका ने पूरी रात चुनार गेस्ट हाउस में बिताई। रात को गेस्ट हाउस की बिजली भी गुल हो गई जिसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपने दम पर बिजली का इंतजाम किया। यह भी पढ़ेंउत्तर प्रदेश में हिरासत में ली गईं प्रियंका गांधी बता दें कि सोनभद्र में ग्राम प्रधान और ग्रामीणों के बीच हुई हिंसक झड़प में गोली लगने से एक पक्ष के 10 लोगों की मौत हो गई थी जबकि कई अन्य घायल हैं। प्रियंका इस घटना के पीड़ित परिवारों से मिलने जा रहीं थी। इस हिंसक घटना के बाद सोनभद्र में धारा 144 लागू की गई है।
—PTC NEWS—

पंजाब-हरियाणा व देश दुनिया की खबरें देखने के लिए सब्सक्राइब करें हमारा यू ट्यूब चैनल

-
congress-general-secretary-priyanka-gandhi-vadra mirzapur-news dharna-at-chunar-guest-house sonbhadras-firing-case
Advertisment

Stay updated with the latest news headlines.

Follow us:
Advertisment