Tue, Apr 16, 2024
Whatsapp

भारत ने 35 पाकिस्तानी यू-ट्यूब चैनल्स को किया ब्लॉक, भारत के खिलाफ फैला रहे थे झूठ

Written by  Vinod Kumar -- January 21st 2022 07:22 PM
भारत ने 35 पाकिस्तानी यू-ट्यूब चैनल्स को किया ब्लॉक, भारत के खिलाफ फैला रहे थे झूठ

भारत ने 35 पाकिस्तानी यू-ट्यूब चैनल्स को किया ब्लॉक, भारत के खिलाफ फैला रहे थे झूठ

भारत विरोधी समाचार और अन्य सामग्री फैलाने वाले पाकिस्तान से संचालित यूट्यूब चैनलों, ट्विटर, इंस्टाग्राम, वेबसाइट और फेसबुक अकाउंट के खिलाफ एक बार फिर कार्रवाई की गई है। भारत ने 35 यू-ट्यूब चैनल के साथ 2 ट्विटर और एक एफबी अकाउंटको बंद किया है। सूचना और प्रसारण मंत्रालय के संयुक्त सचिव (P&A) विक्रम सहाय ने शुक्रवार को बताया कि कल 20 जनवरी को मंत्रालय को प्राप्त खुफिया सूचना के आधार पर हमने 35 यूट्यूब चैनल, 2 ट्विटर अकाउंट, 2 इंस्टाग्राम अकाउंट, 2 वेबसाइट और एक फेसबुक अकाउंट को ब्लॉक करने के निर्देश जारी किए हैं। ये सभी अकाउंट्स पाकिस्तान से संचालित होते हैं। ये सभी चैनल भारत के खिलाफ झूठे खबरें और अन्य सामग्री फैलाते रहे थे। विक्रम सहाय ने आगे कहा कि यह भारत के खिलाफ दुष्प्रचार फैलाने वाले सूचना युद्ध की तरह है। खुफिया एजेंसियों की तरफ से लगातार निगरानी की जा रही है। जानकारी के मुताबिक, बंद किए गए इन  यूट्यूब चैनल्स के करीब 1.2 करोड़ सब्सक्राइबर्स थे और इनके द्वारा डाले गए वीडियो के व्यूज मिलियन में थे। ये सभी चैनल्स भारत विरोधी प्रोपोगैंडा चला रहे थे। सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने पिछले साल दिसंबर में खुफिया एजेंसियों के साथ एक समन्वित प्रयास में 20 यूट्यूब चैनल और दो वेबसाइट को ब्लॉक करने का आदेश दिया था, क्योंकि वो भारत विरोधी दुष्प्रचार और फर्जी खबरें फैला रहे थे। भारत विरोधी दुष्प्रचार और फर्जी खबरें फैलाने के लिए 20 यूट्यूब चैनल और दो वेबसाइट को ब्लॉक किए जाने के कुछ दिनों बाद सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने बीते बुधवार को चेतावनी दी कि सरकार देश के खिलाफ‘साजिश रचने वालों के खिलाफ इस तरह की कार्रवाई जारी रखेगी। भविष्य में भी भारत के खिलाफ साजिश रचने, झूठ फैलाने और समाज को विभाजित करने वाले ऐसे किसी भी अकाउंट को ब्लॉक करने के लिए कार्रवाई की जाएगी।  


Top News view more...

Latest News view more...