Sat, Apr 20, 2024
Whatsapp

कोविड-19 अपडेट: रिकवरी दर 94.77 प्रतिशत पहुंची, लगातार हो रहा इजाफा

Written by  Arvind Kumar -- June 10th 2021 01:36 PM
कोविड-19 अपडेट: रिकवरी दर 94.77 प्रतिशत पहुंची, लगातार हो रहा इजाफा

कोविड-19 अपडेट: रिकवरी दर 94.77 प्रतिशत पहुंची, लगातार हो रहा इजाफा

नई दिल्ली। भारत में COVID19 के 94,052 नए मामले सामने आए हैं। जिसके बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 2,91,83,121 हो गई है। वहीं पिछले 24 घंटों के दौरान देश में 6,148 नई मौतें हुईं जिसके बाद कुल मौतों की संख्या 3,59,676 हो गई है। 1,51,367 नए डिस्चार्ज के बाद कुल डिस्चार्ज की संख्या 2,76,55,493 हो गई है। इस वक्त देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 11,67,952 है। देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की 33,79,261 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 24,27,26,693 हो गया है यह भी पढ़ें– राम रहीम की पैरोल पर अंशुल छत्रपति ने उठाए सवाल यह भी पढ़ें– टीएमसी सांसद नुसरत जहां बोलीं- निखिल जैन से ‘वैध’ नहीं शादी बता दें कि भारत में 60 दिनों बाद सक्रिय केसलोड 12 लाख (11,67,952) से कम है। पिछले 24 घंटों में सक्रिय मामलों में 63,463 की कमी आई है। भारत में तीसरे दिन में एक लाख से कम मामले सामने आए हैं। अभी तक देश भर में कोविड संक्रमण से कुल 2,76,55,493 रिकवरी हो चुकी है। रिकवरी दर में इजाफा, वह 94.77 प्रतिशत पहुंच गई है। साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर वर्तमान में 5.43 प्रतिशत है। वहीं दैनिक पॉजीटिविटी दर 4.69 प्रतिशत है और लगातार 17 दिनों से यह 10 प्रतिशत से कम पर कायम है।


Top News view more...

Latest News view more...