Advertisment

india corona update: 24 घंटे में 30 हजार से अधिक मामले हुए दर्ज, 541 लोगों ने तोड़ा जम

author-image
Vinod Kumar
New Update
india corona update: 24 घंटे में 30 हजार से अधिक मामले हुए दर्ज, 541 लोगों ने तोड़ा जम
Advertisment
india corona update: देश में एक दिन में कोविड-19 के 30,757 नए मामले सामने आए हैं और 541 लोगों की मौत हुई। कल देश में कोरोना के 30 हजार 615 मामले दर्ज किए गए थे। यानी कल की तुलना में आज मामूली बढ़ोतरी देखने को मिली है। पिछले 24 घंटे में 67,538 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं। भारत में अब तक 4,19,10,984 लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं। रिकवरी रेट फिलहाल 98.03% है। डेली पोजिटिविटी रेट 2.61% है, जबकि वीकली पोजिटिविटी रेट 3.04% है। भारत में सक्रिय मामलों (Active Corona Case) की संख्या 3,32,918 है। भारत में अब तक कोरोना से इनमें से 5 लाख 10 हजार 413 की मौत हो चुकी है। 4 करोड़ से ज्यादा लोग कोविड-19 को मात दे चुके हैं।
Advertisment
India's Covid cases decline पिछले 24 घंटे में 34,75,951 वैक्सीनेशन (Corona Vaccination) हुआ है। अब तक कुल 1,74,24,36,288 वैक्सीनेशन हो चुका है। कोरोना टेस्ट की बात करें तो पिछले 24 घंटे में देशभर में 11,79,705 टेस्ट किए गए हैं। अब तक देश में लगभग 75.55 करोड़ कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं। India's Covid cases decline हरियाणा में 16 फरवरी को कोरोना के 703 केस आए। ओमिक्रॉन का कोई केस नहीं आया। वहीं हरियाणा सरकार ने महामारी अलर्ट-सुरक्षित हरियाणा के तहत लगाई शर्तों को वापस ले लिया है, परंतु लोगों को मास्क पहनना और सामाजिक दूरी बनानी होगी। प्रदेश में अब कुल एक्टिव केस 4937 ही रह गए हैं। Coronavirus Update: India sees marginal decline in Covid-19 cases हरियाणा में अब केवल गुरुग्राम और पलवल जिले ही ऐसे हैं जिनमें कोरोना मरीजों की संख्या 100 से ज्यादा है। प्रदेश में गुरुग्राम में 217, फरीदाबाद में 53, हिसार में 31, सोनीपत में 20, करनाल में 8, पानीपत में 10, पंचकूला में 27 , अंबाला में 20, सिरसा 18, रोहतक 22, यमुनानगर 23, भिवानी 51, कुरुक्षेत्र 9, महेंद्रगढ़ 14, जींद 11, रेवाड़ी 12, झज्जर 18, फतेहाबाद 7, कैथल 10, पलवल 103, चरखी दादरी 19, नूंह 0 केस हैं।-
covid-19 corona-vaccine corona-virus-update india-corona-update
Advertisment

Stay updated with the latest news headlines.

Follow us:
Advertisment