New Update
india covid update: कोरोना वायरस के मामलों लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। भारत में आज फिर लगातार दूसरे दिन 20 हजार से अधिक केस आए हैं। बीते 24 घंटे के बीच देश में कोरोना के 20 हजार 409 नए केस दर्ज किए गए हैं।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से आज जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक देश में अब कुल कोरोना मरीजों की संख्या 4,39,79,730 हो गई है। भारत में इस समय 1 लाख 43 हजार 988 सक्रिय मरीज हैं। इसके साथ ही कुल मौतों का आंकड़ा 5,26,258 पहुंच गया है।
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार सक्रिय केस कुल संक्रमितों के 0.33 फीसदी हैं। वहीं, कोरोना से ठीक होने वालों की राष्ट्रीय दर 98.48 प्रतिशत दर्ज की गई है। डेली पॉजिटिविटी 5.12 फीसदी और साप्ताहिक दर 4.82 फीसदी दर्ज हुई है।
भारत ने कोरोना के खिलाफ वैक्सीनेशन अभियान जारी किया है। टीकाकरण अभियान के तहत COVID-19 टीकाकरण अभियान के तहत अब तक कोविड वैक्सीन की 203.60 करोड़ खुराकें दी जा चुकी हैं। इसके साथ ही भारत ने बूस्टर डोज कार्यक्रम भी शुरू किया है। आजादी के अमृत महोत्सव पर लोगों को बूस्टर डोज निशुल्क लगाई जा रही है।-