Advertisment

तीन महीने में आज भारत में सबसे कम कोरोना मरीज मिले, 5 हजार से भी कम केस हुए दर्ज

author-image
Vinod Kumar
New Update
तीन महीने में आज भारत में सबसे कम कोरोना मरीज मिले, 5 हजार से भी कम केस हुए दर्ज
Advertisment
भारत में लगातार कोरोना के मामलों में गिरावट दर्ज की जा रही है। आज भारत में 5 हजार से भी कम मामले दर्ज किए गए हैं। इसके साथ ही कोरोना से 23 लोगों की मौत हुई है। बीते 24 घंटे में 4,417 कोरोना मरीज मिले हैं। इतने कम केस मिलना भारत के लिए कहीं ना कहीं राहत की बात है। पिछले तीन माह में एक दिन में मिले संक्रमण के सबसे कम मामले हैं। देश की दैनिक संक्रमण दर भी तेजी से घटकर 1.20 फीसदी रह गई। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक इस समय एक्टिव केस और घटकर 0.12% पर आ गए हैं, जबकि रिकवरी रेट बढ़कर 98.69 प्रतिशत है। publive-image कोरोना के दैनिक मामलों में गिरावट आने के कारण एक्टिव केस भी कम हो गए हैं। भारत में इस समय 52,336 एक्टिव केस हैं। एक्टिव केस कुल मामलों का 0.12% हैं। भारत की रिकवरी रेट 98.69% है। पिछले 24 घंटों में 6,032 मरीज ठीक हुए हैं। भारत में अब 4,38,86,496 लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं। भारत में अब तक कोरोना से 5,28,030 लोगों की मौत हुई है। Covid-alert-in-kids-2 स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार भारत में डेली पॉजिटिविटी रेट 1.20 फीसदी है, जबकि वीकली पॉजिटिविटी रेट 2.06 फीसदी रही। कोरोना महामारी से ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 4,38,86,496 हो गई है, जबकि कोविड मृत्यु दर 1.19 फीसदी दर्ज की गई। India's first vaccine against cervical cancer to be launched on Sept 1 बीते 24 घंटों में देश में 19 लाख 93 हजार 670 कोरोना वैक्सीन की खुराक दी गई। इसी के साथ भारत में अब तक वैक्सीन कुल 213 करोड़ 72 लाख 68 हजार 615 डोज दी जा चुकी हैं।-
india-covid-updates covid-update corona corona-update
Advertisment

Stay updated with the latest news headlines.

Follow us:
Advertisment