Tue, Apr 23, 2024
Whatsapp

कोरोना के मामलों में बढ़त जारी, महाराष्ट्र कोविड के सक्रिय मामलों में शीर्ष पर

Written by  Arvind Kumar -- March 14th 2021 01:20 PM
कोरोना के मामलों में बढ़त जारी, महाराष्ट्र कोविड के सक्रिय मामलों में शीर्ष पर

कोरोना के मामलों में बढ़त जारी, महाराष्ट्र कोविड के सक्रिय मामलों में शीर्ष पर

नई दिल्ली। देश में कोरोना के मामलों में लगातार बढ़त जारी है। पिछले 24 घंटे में भारत में कोरोनावायरस के 25,320 नए मामले सामने आए हैं। देश में अब कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,13,59,048 हो गई है। वहीं 161 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 1,58,607 हो गई है। [caption id="attachment_481481" align="aligncenter" width="1600"] कोरोना के मामलों में बढ़त जारी, महाराष्ट्र कोविड के सक्रिय मामलों में शीर्ष पर[/caption] इस समय देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 2,10,544 है और डिस्चार्ज हुए मामलों की कुल संख्या 1,09,89,897 है। देश में कुल 2,97,38,409 लोगों को कोरोना वायरस की वैक्सीन लगाई गई है। यह भी पढ़ें- एक अप्रैल से गेहूं की खरीद, फसल का 48 घंटे में मंडी से उठान न होने पर लगेगा जुर्माना  यह भी पढ़ें- हिमाचल में 4 नगर निगमों के चुनावों का बजा बिगुल, 7 अप्रैल को मतदान के बाद परिणाम भी [caption id="attachment_481479" align="aligncenter" width="700"]Increase in Corona Cases कोरोना के मामलों में बढ़त जारी, महाराष्ट्र कोविड के सक्रिय मामलों में शीर्ष पर[/caption] महाराष्ट्र कोरोना के सक्रिय मामलों में शीर्ष पर है। प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान सक्रिय मामले 8047 बढ़ने से इनकी संख्या बढ़कर 1,19,771 हो गयी है। वहीं 88 और मरीजों की मौत से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 52,811 हो गया है। [caption id="attachment_481480" align="aligncenter" width="700"] कोरोना के मामलों में बढ़त जारी, महाराष्ट्र कोविड के सक्रिय मामलों में शीर्ष पर[/caption] देश में पिछले 24 घंटों के दौरान रविवार सुबह तक महाराष्ट्र, पंजाब और केरल में कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी से सबसे अधिक लोगों की मौत हुई है। इस दौरान महाराष्ट्र में 88, पंजाब में 22 और केरल में 12 लोगों की मौत हुई।


Top News view more...

Latest News view more...