New Update
नई दिल्ली। भारत में कोरोना के मामलों में कमी का दौर जारी है। पिछले 24 घंटों में देश में COVID19 के 67,208 नए मामले सामने आए हैं। जिसके बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 2,97,00,313 हो गई है। वहीं 2,330 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 3,81,903 हो गई है।
स्वास्थ्य मंत्रालय से मिली जानकारी के मुताबिक देश में कोरोना वायरस के सक्रिय मामले 71 दिनों बाद सबसे कम हैं। दैनिक पॉजिटिविटी रेट 3.48% है।
यह भी पढ़ें- गुरनाम सिंह चढूनी ने सरकार को दी चेतावनी, कही ये बात
यह भी पढ़ें- अब राशन डिपो पर भी मिलेगा जनरल स्टोर का सामान
देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 8,26,740 है। 1,03,570 नए डिस्चार्ज के बाद कुल डिस्चार्ज की संख्या 2,84,91,670 हुई। देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की 34,63,961 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 26,55,19,251 हो गया है।
वहीं भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 19,31,249 सैंपल टेस्ट किए गए, कल तक कुल 38,52,38,220 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।
-