Sat, Apr 20, 2024
Whatsapp

फेक न्यूज फैलाने पर भारत सरकार ने 22 यूट्यूब चैनल्स को किया ब्लॉक, 4 पाकिस्तानी चैनल भी शामिल

Written by  Vinod Kumar -- April 05th 2022 04:58 PM
फेक न्यूज फैलाने पर भारत सरकार ने 22 यूट्यूब चैनल्स को किया ब्लॉक, 4 पाकिस्तानी चैनल भी शामिल

फेक न्यूज फैलाने पर भारत सरकार ने 22 यूट्यूब चैनल्स को किया ब्लॉक, 4 पाकिस्तानी चैनल भी शामिल

नरेंद्र मोदी सरकार ने भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा, विदेशी रिश्तों और सार्वजनिक आदेश को लेकर गलत जानकारी फैला रहे 22 यू-ट्यूब चैनलों को ब्लॉक कर दिया है। इन चैनलों में 4 पाकिस्तान के हैं। इसके अलावा 3 ट्विटर, एक फेसबुक अकाउंट और एक न्यूज वेबसाइट को भी ब्लॉक किया गया है। यह जानकारी न्यूज एजेंसी एएनआई ने दी है। इन अकाउंट्स और चैनल्स का इस्तेमाल संवेदनशील और भारत की सुरक्षा, विदेश नीति और पब्लिक ऑर्डर से जुड़े मामलों में फेक न्यूज और सोशल मीडिया पर गलत जानकारी फैलाने के लिए किया जा रहा था। ब्लॉक किए गए YouTube चैनल्स के पास कुल 260 करोड़ व्यूअरशिप थी। इन यूट्यूब चैनल्स का इस्तेमाल विभिन्न मुद्दों पर फेक न्यूज फैलाने के लिए किया जा रहा था। खासकर भारतीय सेना, जम्मू कश्मीर जैसे मुद्दों पर फर्जी पोस्ट इन चैनल्स के जरिए किए जा रहे थे। विभिन्न सोशल मीडिया अकाउंट्स के जरिए पोस्ट किए गए भारत विरोधी कंटेंट को भी ब्लॉक किया गया है। जांच में पाया गया है कि भारतीय YouTube चैनल्स द्वारा यूक्रेन की स्थिति पर भी कई गलत जानकारियां शेयर की गई हैं। दूसरे देशों के साथ भारत के संबंधों को प्रभावित करने की मंशा से इन चैनल्स द्वारा पोस्ट किया जा रहा था। ब्लॉक किए गए YouTube चैनल्स में कई टीवी चैनल्स के लोगो और टैम्पलेट का इस्तेमाल किया गया था। इन चैनल्स ने अपने पोस्ट के थम्ब नेल में कई टीवी एंकर्स की तस्वीर भी यूज की है, जिससे व्युअर्स को गुमराह किया जा सके। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर गलत थम्बनेल और टाइटल के साथ पोस्ट किए गए थे। कुछ मामलों में भारत के खिलाफ फेक न्यूज को पाकिस्तान से फैलाया जा रहा था। इससे पहले मंत्रालय ने जनवरी में 35 चैनलों को ब्लॉक कर दिया था। इसके अलावा दो वेबसाइटों पर भी रोक लगाई गई थी। सरकार का कहना था कि ये चैनल और वेबसाइट भारत के खिलाफ प्रोपेगेंडा फैला रहे थे। सूचना एवं प्रसारण सचिव अपूर्वा चंद्रा ने कहा था कि ये चैनल कॉर्डिनेटेड तरीके से भारत के खिलाफ एजेंडा चलाने में जुटे थे।


Top News view more...

Latest News view more...