New Update
indian meteorological department weather update: इन दिनों उत्तर भारत कोहरे की चपेट में हैं। कोहरे के कारण भारी ठंड पड़ रही है। कोहरे से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा परेशानी वाहन चालकों को हो रही है। सड़कों पर विजिबिलिटी शून्य के बराबर है।
अभी आने वाले दिनों में लोगों को कोहरे से राहत नहीं मिलेगी। इसके साथ ही आने वाले दिनों में ठंड का प्रकोप भी जारी रहेगा। मौसम विभाग (indian meteorological department) के अनुसार अगले दो दिनों के दौरान पंजाब और हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों में काफी ठंड की स्थिति की संभावना है।
अगले तीन दिनों के दौरान पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली और उत्तर प्रदेश, बिहार और अगले पांच दिनों के दौरान उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम में रात और सुबह के समय घना/बहुत घना कोहरा रहने की संभावना है।
मौसम विभाग (IMD) ने अनुमान लगाया है कि पूर्वी भारत और तटीय आंध्र प्रदेश में बारिश अगले दो दिनों तक जारी रहेगी, जबकि अगले 4-5 दिन के दौरान उत्तर भारत में घना से बहुत घना कोहरा देखने को मिलेगा। IMD ने अगले दो दिनों के लिए उत्तर पश्चिम भारत में ठंडे दिन की स्थिति की भी भविष्यवाणी की है।
दो ताजा पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर पश्चिम भारत को प्रभावित करने की बहुत संभावना है। पहला 16 जनवरी से, जिसके कारण 16 और 17 जनवरी को छिटपुट बारिश होने की संभावना है, जबकि दूसरा 18 जनवरी से होगा और इसके बाद के 2-3 दिनों के लिए पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में हल्की/मध्यम से भारी बारिश और आसपास के मैदानी इलाकों में हल्की से छिटपुट वर्षा होने की संभावना है।
IMD ने कहा कि अगले तीन दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम भारत में न्यूनतम तापमान में कोई महत्वपूर्ण बदलाव नहीं होगा और उसके बाद 2-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होगी। यह भी कहा, अगले तीन दिनों के दौरान पूर्वी भारत में न्यूनतम तापमान में कोई महत्वपूर्ण बदलाव नहीं होगा और उसके बाद 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होगी। अगले दो दिनों के दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पश्चिमी मध्य प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में शीत लहर की स्थिति बनने की संभावना है।-