Advertisment

समुद्री लुटरों के कब्जे में भारतीय जहाज, 17 भारतीयों में एक हरियाणवी भी फंसा

author-image
Arvind Kumar
Updated On
New Update
समुद्री लुटरों के कब्जे में भारतीय जहाज, 17 भारतीयों में एक हरियाणवी भी फंसा
Advertisment
महेंद्रगढ़। (मोहिंद्र भारती) नाइजीरिया में एक भारतीय जहाज को समुद्री लुटरों ने कब्जे में ले लिया। जहाज पर 18 लोगों में से 17 भारतीय हैं जिसमें जिला महेंद्रगढ़ के गांव डेरोली अहीर निवासी थर्ड ग्रेड ऑफिसर जयसिंह भी शामिल है। जहाज के अपहरण की सूचना पाकर उनके परिजनों और गांव में लोगों की चिंताएं बढ़ गई हैं।
Advertisment
Merchant Navy 1 “ एंजेलो ईस्टर्न शीप मैनेजमेंट इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ” कंपनी का जहाज तीन दिसंबर को मुंबई से नईजीरिया के लिए तेल लेने के लिए निकला था। चार दिसंबर को जहाज में कार्यरत ऑफिसर के परिजनों के पास सूचना आई कि जहाज को कब्जे में लिया गया है। जय सिंह के पिता ने बताया कि कंपनी की तरफ से उनके पास एक लेटर भी आया है और उसी के साथ कंपनी की तरफ से व अंबेसी की तरफ से उनके पास सूचनाएं आ रही हैं और उन्हें भरोसा दिलाया जा रहा है कि जल्दी ही उनके बेटे को सकुशल वापस लाया जाएगा। वहीं जयसिंह के पिता व परिजनों ने केंद्र सरकार से उनके बेटे को सकुशल वापस लाने की अपील की है। यह भी पढ़ेंराम रहीम को सीबीआई कोर्ट से बड़ा झटका Merchant Navy 1 समुद्री लुटरों के कब्जे में भारतीय जहाज, 17 भारतीयों में एक हरियाणवी भी फंसा किसान परिवार से संबंध रखने वाले जयसिंह ने 2012 में मर्चेंट नेवी का कोर्स करके मर्चेंट नेवी को जॉइन किया था और वह पिछले दो साल से इस कंपनी में कार्यरत है। उसके साथ कंपनी में काम कर चुके अमित शर्मा ने आज उनके घर पर पहुंचकर उनके परिजनों से मुलाकात की और उन्हें भरोसा दिलाया कि कंपनी की तरफ से उनके बेटे की रिहाई के लिए भरपूर प्रयास किए जा रहे हैं। मर्चेंट नेवी में कार्यरत अमित शर्मा ने बताया कि नाइजीरिया में एक्टिव एक्शन पाइरेट ग्रुप है जिसमें वेस्ट अफ्रीकन पाइरेट हैं। जो इस तरह की घटनाओं को अंजाम देते हैं और इस तरह की घटनाएं अक्सर उस क्षेत्र में होती रहती हैं। उनकी कुछेक डिमांड हैं। इसको लेकर कंपनी की तरफ से बातचीत की जा रही है और जल्दी ही इस पूरे मामले को सुलझा लिया जाएगा। ---PTC NEWS----
haryana-latest-news pirates haryana-news-in-hindi punjab-news-in-hindi haryanvi indian-ship merchant-navy 17-indian stranded mahendragarh
Advertisment

Stay updated with the latest news headlines.

Follow us:
Advertisment