Sat, Apr 20, 2024
Whatsapp

अशोक अरोड़ा पर फूटा अभय चौटाला का गुस्सा, कही ये बात

Written by  Arvind Kumar -- September 14th 2019 03:19 PM -- Updated: September 14th 2019 03:20 PM
अशोक अरोड़ा पर फूटा अभय चौटाला का गुस्सा, कही ये बात

अशोक अरोड़ा पर फूटा अभय चौटाला का गुस्सा, कही ये बात

कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र की पंजाबी धर्मशाला पहुंचे इनेलो नेता अभय चौटाला ने अशोक अरोड़ा को पार्टी छोड़ने के उपरांत स्वार्थी बताते हुए जमकर कोसा। अभय चौटाला ने कहा कि अशोक अरोड़ा गत 1 साल से पार्टी को कमजोर करने में लगे थे। उन्होंने पार्टी के बीच में रहकर कार्यकर्ताओं को मायूस करने की कोशिश की। [caption id="attachment_339770" align="aligncenter" width="700"]Abhay Chautala 2 अशोक अरोड़ा पर फूटा अभय चौटाला का गुस्सा, कही ये बात[/caption] वहीं अभय चौटाला ने अशोक अरोड़ा के फैसले पर हैरानी जताते हुए कहा कि ओपी चौटाला ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया। अभय ने कहा कि अरोड़ा को कोई नहीं जानता था, उनकी पहचान बनाने वाले ओपी चौटाला हैं। अभय ने आगे कहा कि अब जब ओपी चौटाला जेल में हैं, तब उनपर पार्टी की जिम्मेदारी थी, कहीं तो उनको अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए थी, लेकिन उन्होंने पार्टी को कमजोर करने का काम किया। यह भी पढ़ें : खाप पंचायतें अब चौटाला परिवार के बीच नहीं करेंगी मध्यस्थता वहीं अभय ने दावा किया कि हमारी पार्टी उसी मुकाम पर पहुंचेगी जहां पर पहले थी। चौटाला ने कहा कि जल्द ही इनेलो उम्मीदवारों की लिस्ट जारी करेगी और 75 पार का दावा करने वाले भाजपाई 15 पार भी नहीं कर पाएंगे। ---PTC NEWS---


Top News view more...

Latest News view more...