Sat, Apr 20, 2024
Whatsapp

हरियाणा में जनता कर्फ्यू का व्यापक असर, सब जगह पसरा सन्नाटा

Written by  Arvind Kumar -- March 22nd 2020 09:39 AM
हरियाणा में जनता कर्फ्यू का व्यापक असर, सब जगह पसरा सन्नाटा

हरियाणा में जनता कर्फ्यू का व्यापक असर, सब जगह पसरा सन्नाटा

चंडीगढ़। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अपील पर कोरोना के खिलाफ लड़ाई को लेकर जनता कर्फ्यू का हरियाणा में व्यापक असर देखने में मिल रहा है। प्रदेश के भीड़ भाड़ वाले इलाके आज खाली पड़े हैं। बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन पर भी कुछ ही लोग नजर आ रहे हैं। [caption id="attachment_396937" align="alignright" width="300"]Janata Curfew Updates Haryana हरियाणा में जनता कर्फ्यू का व्यापक असर, सब जगह पसरा सन्नाटा[/caption] कुरुक्षेत्र का रेलवे स्टेशन सुनसान पड़ा हुआ है। एक भी यात्री इस रेलवे स्टेशन पर नहीं दिखाई दे रहा है। हालांकि कुरुक्षेत्र का रेलवे स्टेशन अंतरराष्ट्रीय पर्यटन दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण स्टेशन है। यहां से लोग दिल्ली और अमृतसर के लिए ट्रेन पकड़ते हैं। मगर जनता कर्फ्यू के आह्वान पर कुरुक्षेत्र का रेलवे स्टेशन पूरी तरह से सुनसान और सुना पड़ा हुआ है। अंबाला में भी जनता कर्फ्यू का असर दिख रहा है। बाजार व गली मोहल्ले सुनसान हैं। सुबह की  सैर करने वाले लोग भी सात बजे से पहले अपने घर पहुंच गए। हालांकि कुछ लोग बाजार में नजर आ रहे हैं। उधर सोनीपत में सुबह से ही जनता कर्फ्यू का असर दिख रहा है। सोनीपत के मुख्य चौराहे, मुरथल के ढाबे और अन्य जगहों पर सन्नाटा पसरा है। इक्का दुक्का आदमी ही सड़कों पर नज़र आ रहा है। लोग कोरोना को हराने के लिए घरों से बाहर नहीं निकल रहे हैं। यमुनानगर में जनता कर्फ़्यू का पूरा असर है। आठ बजे तक इक्का दुक्का लोग ही सड़कों पर नज़र आए। बस स्टैंड से लेकर रेलवे स्टेशन भी सूना पड़ा है। ---PTC NEWS---


Top News view more...

Latest News view more...