Fri, Apr 19, 2024
Whatsapp

ज्यादा देर तक नहीं चला कर'नाटक' का नाटक, वापस लौटे BJP विधायक

Written by  Arvind Kumar -- January 19th 2019 05:05 PM -- Updated: January 19th 2019 05:11 PM
ज्यादा देर तक नहीं चला कर'नाटक' का नाटक, वापस लौटे BJP विधायक

ज्यादा देर तक नहीं चला कर'नाटक' का नाटक, वापस लौटे BJP विधायक

गुरुग्राम। (नीरज वशिष्ठ) कर्नाटक में सरकार बनाने को लेकर बीजेपी का 'नाटक' ज्यादा देर तक नहीं चल पाया। पांच दिनों से गुरुग्राम में ठहरे कर्नाटक के विधायक अब वापस लौट गए हैं। 5 दिन बाद यह सभी एमएलए एक-एक कर होटल खाली करके वापस बेंगलुरु लौट गए।

कुछ एमएलए ने मीडिया से बात की और बताया कि वह  हां पर लोकसभा चुनाव की रणनीति तय करने के लिए आए थे। कांग्रेस के कर्नाटक बीजेपी पर लगाए जाने वाले खरीद-फरोख्त के आरोप पर एमएलए का कहना है कि कांग्रेस को आरोप लगाने के अलावा और कुछ काम नहीं है। ऑपरेशन लोटस नाम की कोई चीज नहीं है, कांग्रेस केवल आरोप लगा रही है।
कर्नाटक में सरकार बनाने की कोशिश में थी बीजेपी आपको बता दें कि पिछले कुछ दिनों से चर्चाएं चल रहीं थी कि बीजेपी कर्नाटक में सरकार बनाने की कोशिश में है। यह बात उस समय पुख्ता हो गई जब कर्नाटक के दो निर्दलीय विधायकों ने सरकार से अपना समर्थन वापस ले लिया। लेकिन उसके बावजूद बीजेपी सरकार नहीं बना पाई और अंत में अब गुरुग्राम में रुके कर्नाटक बीजेपी के विधायक वापस लौट गए हैं। यह भी पढ़ें : केंद्रीय मंत्री Rao Inderjit Singh का सीएम की दावेदारी को लेकर छलका दर्द  

Top News view more...

Latest News view more...