Fri, Apr 26, 2024
Whatsapp

संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक खत्म, ये है आगे की रणनीति

Written by  Vinod Kumar -- November 21st 2021 03:35 PM
संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक खत्म, ये है आगे की रणनीति

संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक खत्म, ये है आगे की रणनीति

चंडीगढ़: सिंघु बॉर्डर पर चल रही किसान संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक खत्म हो गई है। बैठक के बाद किसान नेता बलबीर सिंह राजेवाल ने बताया कि बैठक में संयुक्त किसान मोर्चा के पहले से तय किए गए कार्यक्रमों को आगे भी जारी रखने का निर्णय लिया गया है। अब 27 नवंबर को दोबारा संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक होगी। किसानों की बची हुई मांगों को लेकर प्रधानमंत्री को पत्र लिखा जाएगा। MSP समिति, उसके अधिकार, उसकी समय सीमा, उसके कर्तव्य, इलेक्ट्रिसिटी बिल 2020 और किसानों पर दर्ज केस वापस लेने जैसी कई मांगें हैं। हम लखमीपुर खीरी घटना को लेकर मंत्री अजय मिश्रा टेनी को बर्खास्त करने के लिए भी उन्हें पत्र लिखेंगे। राजेवाल ने कहा कि बैठक में कृषि कानूनों के रद्द होने पर चर्चा की गई। इसके साथ ही 22 नवंबर को लखनऊ में किसान पंचायत, 26 नवंबर को सभी सीमाओं पर किसान जुटेंगे और 29 को संसद तक मार्च निकाला जाएगा।


Top News view more...

Latest News view more...