Advertisment

उत्तराखंड के 12वें मुख्यमंत्री बने तीरथ सिंह रावत, जानें कैसा रहा अब तक का सफर?

author-image
Arvind Kumar
New Update
उत्तराखंड के 12वें मुख्यमंत्री बने तीरथ सिंह रावत, जानें कैसा रहा अब तक का सफर?
Advertisment
देहरादून। उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री
Advertisment
तीरथ सिंह रावत ने राज्य के 12वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले ली है। वे गढ़वाल से सांसद हैं और इससे पहले वे उत्तराखंड भाजपा के अध्यक्ष के रूप में भी काम कर चुके हैं। तीरथ सिंह रावत वर्ष 1983 से लेकर 1988 तक राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रचारक रहे हैं। इसके अलावा वे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के उत्तराखंड राज्य के संगठन मंत्री भी रह चुके हैं। publive-image BJP's Tirath Singh Rawatइसी संगठन में उन्होंने राष्ट्रीय मंत्री की जिम्मेवारी भी निभाई है। अपने राजनैतिक जीवन की शुरुआत उन्होंने हेमवती नंदन गढ़वाल विश्वविद्यालय में छात्र संघ अध्यक्ष के रूप में की। वहीं, संयुक्त उत्तर प्रदेश में(जब उत्तराखंड का विभाजन नहीं हुआ था) तीरथ सिंह रावत छात्र संघ मोर्चा (उत्तर प्रदेश) में प्रदेश उपाध्यक्ष भी रहे हैं।
Advertisment
publive-image यह भी पढ़ें- डिप्टी सीएम ने किसानों को दिलाया विश्वास, बोले- हमारे होते मंडियां न कमजोर होंगी, न खत्म यह भी पढ़ें- सदन में जेजेपी विधायक नैना चौटाला ने रखी मांग, 5100 रुपये बुढ़ापा पेंशन करे सरकार
Advertisment
Tirath Singh Rawat Latest News उत्तराखंड के 12वें मुख्यमंत्री बने तीरथ सिंह रावत, जानें कैसा रहा अब तक का सफर? तीरथ सिंह साल 1997 से 2002 तक यूपी विधान परिषद के सदस्य रहे। इसके अलावा वे उत्तराखण्ड दैवीय आपदा प्रबंधन सलाहकार समिति के भी अध्यक्ष रहे हैं। साल 2012 के उत्तराखंड विधानसभा चुनावों में वे चौबट्टाखाल विधानसभा से विधायक निर्वाचित हुए। इसके बाद वर्ष 2013 में वे उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बने और साल 2017 में भाजपा के राष्ट्रीय सचिव बनाए गए। 2019 के लोकसभा चुनाव में वे गढ़वाल से सांसद चुने गए। publive-image Tirath Singh Rawat Latest News उत्तराखंड के 12वें मुख्यमंत्री बने तीरथ सिंह रावत, जानें कैसा रहा अब तक का सफर? उत्तराखंड में अब तक किस-किस ने संभाला मुख्यमंत्री पद 1. नित्यानन्द स्वामी (9 नवम्बर 2000- 29 अक्टूबर 2001) भाजपा 2. भगत सिंह कोश्यारी (30 अक्टूबर 2001-1 मार्च 2002) भाजपा 3. नारायण दत्त तिवारी (2 मार्च 2002-7 मार्च 2007) कांग्रेस 4. भुवन चन्द्र खण्डूरी (8 मार्च 2007-23 जून 2009) भाजपा 5. रमेश पोखरियाल निशंक (24 जून 2009-10 सितम्बर 2011) भाजपा 6. भुवन चन्द्र खण्डूरी (11 सितम्बर 2011-13 मार्च 2012) भाजपा 7. विजय बहुगुणा (13 मार्च 2012-31 जनवरी 2014) कांग्रेस 8. हरीश रावत (1 फ़रवरी 2014-27 मार्च 2016) कांग्रेस 9. राष्ट्रपति शासन (27 मार्च 2016-21 अप्रैल 2016) 10. हरीश रावत (21 अप्रैल 2016-22 अप्रैल 2016) कांग्रेस 11. राष्ट्रपति शासन (22 अप्रैल 2016-11 मई 2016) 12. हरीश रावत (11 मई 2016-18 मार्च 2017) कांग्रेस 13. त्रिवेन्द्र सिंह रावत (18 मार्च 2017-9 मार्च 2021) भाजपा -
uttarakhand-new-cm tirath-singh-rawat-photo about-tirath-singh-rawat tirath-singh-rawat-latest-news
Advertisment

Stay updated with the latest news headlines.

Follow us:
Advertisment