Advertisment

जानिए हरियाणा में किसानों के चक्का जाम के कारण कौन-कौन सी सड़के हैं बंद?

author-image
Arvind Kumar
New Update
जानिए हरियाणा में किसानों के चक्का जाम के कारण कौन-कौन सी सड़के हैं बंद?
Advertisment
चंडीगढ़। करनाल में किसानों पर हुए लाठीचार्ज के बाद किसानों ने हरियाणा की कई सड़कों को जाम कर दिया है। अभी तक की जानकारी के मुताबिक शम्भू बेरियर जाम है। दिल्ली-चंडीगढ़ हाईवे भी किसानों ने जाम कर रखा है। इसके अलावा दिल्ली-पटियाला हाईवे पर किसानों ने डेरा डाला हुआ है। अलेवा हाईवे भी जाम किया गया है। हिसार हाईवे जाम है। रोहतक-पानीपत रोड को भी किसानों ने बंद कर दिया है। जींद-रोहतक हाईवे जाम है। जींद-पटियाला हाईवे भी जाम है। इसके साथ ही कालका-शिमला हाईवे भी जाम कर दिया गया है। publive-imageहरियाणा में इस वक्त स्थिति शम्भू बेरियर जाम दिल्ली-चंडीगढ़ हाईवे जाम दिल्ली-पटियाला हाईवे जाम अलेवा हाईवे जाम हिसार हाईवे जाम रोहतक-पानीपत रोड़ जाम जींद-रोहतक हाईवे जाम जींद-पटियाला हाईवे जाम कालका-शिमला हाईवे जाम
Advertisment
publive-image यह भी पढ़ें- 25 साल तक नहीं मिला मृत्यु प्रमाण-पत्र, सीएम विंडो पर शिकायत की तो तुरंत हुआ एक्शन यह भी पढ़ें- हरियाणा में 80 फीसदी सब्सिडी पर दिए जा रहे कृषि यंत्र, खरीदने के लिए 7 सितंबर तक करें आवेदन इस बीच किसान नेता गुरनाम चढूनी ने कहा कि जब तक हमारे गिरफ़्तार किसान साथियों को रिहा नहीं किया जाता तब तक सभी रोड और टोल प्लाज़ा जाम रहेंगे। publive-imageइस जाम के कारण हजारों गाड़ियां फंस गई है और सड़कों पर वाहनों की लंबी-लंबी कतारे लग गई हैं। बहरहाल देखना होगा कि किसान नेता कब तक रोड जाम की कॉल को वापस लेते हैं और सड़कों पर आवाजाही सुचारू होती है। publive-imageउल्लेखनीय है कि करनाल में आज दोपहर पुलिस ने किसानों पर लाठीचार्ज कर दिया था। इस लाठीचार्ज में कई किसान घायल हो गए। किसानों का कहना है कि वे मुख्यमंत्री मनोहर लाल के कार्यक्रम का शांतिपूर्वक विरोध कर रहे थे लेकिन पुलिस ने उनपर लाठियां बरसा दीं।-
farmers-protest lathicharge-on-farmers road-jam-haryana
Advertisment

Stay updated with the latest news headlines.

Follow us:
Advertisment