कुमारी सैलजा बोलीं- हर हाल में हरियाणा आएंगे राहुल गांधी, कोई ताकत नहीं रोक सकती
चंडीगढ़। हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी सैलजा ने कहा कि कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी के हरियाणा आगमन पर प्रदेश कांग्रेस द्वारा उनका जोरदार स्वागत किया जाएगा। हरियाणा सरकार के लोगों के बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण वक्तव्य आए हैं कि वह राहुल गांधी को हरियाणा प्रदेश में आने देना नहीं चाहते हैं। राहुल गांधी जी का अधिकार है कि वह लोगों की बात सुनें और उनका दुख दर्द बांटें। उनके आने की सूचना से ही भाजपा सरकार बौखलाई हुई है और डरी हुई है। हम देखेंगे कि कैसे हरियाणा सरकार उन्हें हरियाणा में आने से रोकती है। राहुल गांधी हरियाणा आएंगे और अवश्य आएंगे। कुमारी सैलजा ने कहा कि हरियाणा कांग्रेस द्वारा राहुल गांधी का हरियाणा प्रदेश में आगमन पर जोरदार स्वागत किया जाएगा। राहुल गांधी हर गरीब के लिए, हर जरूरतमंद के लिए हमेशा खड़े रहते हैं। भाजपा सरकार द्वारा तीन कृषि विरोधी काले कानून बनाए गए हैं, इन काले कानूनों के द्वारा भाजपा सरकार लोगों की रोजी रोटी को खत्म करना चाहती है। यह सरकार पूंजीपतियों को बढ़ावा दे रही है। इन काले कानूनों के खिलाफ किसान, मजदूर, आढ़तियों को अपना समर्थन देने के लिए राहुल गांधी को हमने हरियाणा प्रदेश का दौरा करने के लिए आमंत्रित किया है। वह हरियाणा आकर किसान, मजदूर आढ़तियों से मुलाकात करेंगे और उनका दुख दर्द बांटेंगे। यह भी पढ़ें: पूरी ताकत से हो रहा Border Infrastructure का विकास: पीएम मोदी यह भी पढ़ें: प्रदेश का किसान कांग्रेसी नेताओं के झांसे में आने वाला: ओपी धनखड़ कुमारी सैलजा ने कहा कि प्रधानमंत्री के पास लोगों का दुख दर्द और पीड़ा सुनने के लिए समय नहीं है। राहुल गांधी हमेशा देशवासियों की पीड़ा सुनते रहे हैं। इसी कड़ी में राहुल गांधी जी हरियाणा प्रदेश में केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा लाए गए कृषि विरोधी काले कानूनों के खिलाफ किसान, मजदूर और आढ़तियों की बात सुनने के लिए आ रहे हैं। हरियाणा कांग्रेस उनका प्रदेश आगमन पर जोरदार स्वागत करेगी। 6 अक्टूबर को वह पंजाब से पेहवा आएंगे और फिर कुरुक्षेत्र जाएंगे। हरियाणा प्रदेश का आम आदमी आज इस सरकार से त्रस्त है और राहुल गांधी से बात करना चाहता है। कुमारी सैलजा ने कहा कि हरियाणा सरकार के लोगों के बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण वक्तव्य आए हैं कि वह राहुल गांधी को हरियाणा प्रदेश में आने देना नहीं चाहते हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी एक राजनीतिक व्यक्ति हैं, उनका अधिकार है कि वह लोगों की बात सुनें और उनका दुख दर्द बांटें। उनके आने की सूचना से ही भाजपा सरकार बौखलाई हुई है और डरी हुई है। हम देखेंगे कि कैसे हरियाणा सरकार उन्हें हरियाणा में आने से रोकती है। हरियाणा कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता देखेगा कि कैसे हरियाणा सरकार राहुल गांधी को हरियाणा में आने से रोकती है।