Advertisment

आदमपुर उपचुनाव: कुरडा राम ने आज 11 बजे छोड़ी कांग्रेस, 2 घंटे बाद इनेलो ने बना दिया उम्मीदवार

author-image
Vinod Kumar
New Update
आदमपुर उपचुनाव: कुरडा राम ने आज 11 बजे छोड़ी कांग्रेस, 2 घंटे बाद इनेलो ने बना दिया उम्मीदवार
Advertisment
हिसार/संदीप सैनी: इनेलो ने आदमपुर उपचुनाव के लिए कुरडा राम नंबरदार को उम्मीदवार घोषित कर दिया है। अभय सिंह चौटाला ने वीरवार को प्रेस कॉन्ंफ्रेस में इसकी घोषणा की। टिकट न मिलने से नाराज कुरडा राम ने आज 11 बजे ही कांग्रेस छोड़ी थी। इसके 2 घंटे बाद ही इनेलो ने उन्हें अपना उम्मीदवार बना दिया। अभय चौटाला ने कहा कि कुरडा राम ने किसानों के प्रति संघर्ष की वजह से इन्हें पार्टी ने अपना उम्मीदवार बनाया है। कुरडा राम ने किसानों के लिए आंदोलन को मजबूत किया और हिसार की लड़ाई लड़ी। सभी से विचार विमर्श करने के बाद कुरडा राम को पार्टी में शामिल किया। अभय चौटाला ने कहा कि कल 11 बजे उनका नामांकन इनेलो सुप्रीमो ओपी चौटाला द्वारा दाखिल करवाया जाएगा। कांग्रेस के पास कोई स्थानीय व्यक्ति नहीं था। इसलिए बाहर से जयप्रकाश को टिकट दी। हुड्‌डा ने भाजपा को फायदा पहुंचाने के लिए जयप्रकाश को टिकट दी। publive-image अभय ने कहा कि जयप्रकाश ने कलायत में बागडी और गादड़ी की बात कर लोगों का अपमान किया, लेकिन लोग इतने मूर्ख नहीं हैं कि अपमान करने वालों को वोट देंगे। इस चुनाव में मुकाबला भाजपा और इनेलो के बीच है। सभी मिलकर कुलदीप बिश्नोई परिवार की मदद करने वाले हैं। कुलदीप बिश्नोई पर तंज कसते हुए अभय सिंह चौटाला ने कहा कि कभी भाजपा को जो गालियां देते थे, आज वही भाजपा की टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं।
inld adampur-by-election %e0%a4%b9%e0%a4%b0%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%a3%e0%a4%be %e0%a4%86%e0%a4%a6%e0%a4%ae%e0%a4%aa%e0%a5%81%e0%a4%b0-%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%a7%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a4%b8%e0%a4%ad%e0%a4%be-%e0%a4%89%e0%a4%aa%e0%a4%9a%e0%a5%81%e0%a4%a8%e0%a4%be%e0%a4%b5 adampur-assembly-by-election kurda-ram %e0%a4%95%e0%a5%81%e0%a4%b0%e0%a4%a1%e0%a4%be-%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%ae
Advertisment

Stay updated with the latest news headlines.

Follow us:
Advertisment