Wed, Apr 24, 2024
Whatsapp

मुंबई में भारी बारिश के बाद कई जगह लैंडस्लाइड, दर्जनों लोगों की जान गई

Written by  Arvind Kumar -- July 18th 2021 11:57 AM
मुंबई में भारी बारिश के बाद कई जगह लैंडस्लाइड, दर्जनों लोगों की जान गई

मुंबई में भारी बारिश के बाद कई जगह लैंडस्लाइड, दर्जनों लोगों की जान गई

मुंबई। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में भारी बारिश के बाद कई जगह लैंडस्लाइड हुआ है। मुंबई के चेम्बूर भरत नगर इलाके में लैंडस्लाइड की वजह से कुछ झोपड़ियों पर दीवार गिर गई, जिसमें 17 लोगों की जानें चली गईं। ग्रेटर मुंबई नगर निगम के मुताबिक 2 घायलों को इलाज के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। वहीं विक्रोली इलाके में भी आवासी मकान गिरने से पांच लोगों की मौत हो गई। फिलहाल दोनों जगह रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। यह भी पढ़ें- हिमाचल में थल सेना भर्ती के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू यह भी पढ़ें- तेज रफ्तार कार ने 5 वर्षीय बच्ची को कुचला घटना को लेकर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है। राष्ट्रपति ने कहा कि मुंबई के चेंबूर और विक्रोली में भारी वर्षा के कारण हुए हादसों में कई लोगों के हताहत होने की खबर से अत्यंत दुःख हुआ। शोक-संतप्त परिवारों के प्रति मैं संवेदना व्यक्त करता हूं तथा राहत व बचाव कार्य में पूर्ण सफलता की कामना करता हूँ। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुंबई के चेंबूर और विक्रोली में दीवार गिरने से लोगों की मौत पर दुख जताया। प्रधानमंत्री कार्यालय के मुताबिक दीवार गिरने से जान गंवाने वालों के परिजनों को PMNRF से दो लाख रुपये और घायलों को 50,000 दिए जाएंगे।  


Top News view more...

Latest News view more...