Tue, Apr 23, 2024
Whatsapp

lata mangeshkar health update: लता मंगेशकर अभी भी ICU में भर्ती, किसी को मिलने की अनुमति नहीं

Written by  Vinod Kumar -- January 16th 2022 11:47 AM
lata mangeshkar health update: लता मंगेशकर अभी भी ICU में भर्ती, किसी को मिलने की अनुमति नहीं

lata mangeshkar health update: लता मंगेशकर अभी भी ICU में भर्ती, किसी को मिलने की अनुमति नहीं

lata mangeshkar health update: सुरों की मलिका और स्वर कोकिला के नाम से मशहूर भारत की महान सिंगर लता मंगेशकर इन दिनों कोरोना से जंग लड़ रही हैं। लाखों फैंस उनके जल्दी सेहतमंद होने की दुआएं कर रहे हैं। लता मंगेशकर को 8 जनवरी को ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल के आईसीयू वार्ड में भर्ती कराया गया था। अभी भी उनका हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। ब्रीच कैंडी अस्पताल के डॉ। प्रतीत समदानी ने इस बात की जानकारी न्यूज एजेंसी एएनआई को दी है। उन्होंने बताया कि अभी गायिका को देखभाल की जरूरत है, इसलिए वह कुछ और दिनों तक आईसीयू में डॉक्टरों की निगरानी में रहेंगी। उनकी हालत पहले जैसी ही है। अभी किसी को भी उनसे मिलनी की अनुमति नहीं दी जा रही है। डॉक्टर ने यह भी जानकारी दी है कि लता मंगेशकर नहीं चाहती हैं कि उनकी सेहत के बारे में लोगों से ज्यादा जानकारी साझा की जाए। लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) को कोरोना और निमोनिया दोनों हुआ है। उनकी उम्र को ध्यान में रखते हुए डॉक्टर्स ने सलाह दी है कि उन्हें देखभाल की जरूरत है। इसलिए उन्हें आईसीयू में भर्ती किया गया है और उन्हें 10 से 12 दिनों तक ऑब्जर्वेशन में रखा जाएगा। लता मंगेशकर के परिवार वाले और फैंस उनकी सेहत को लेकर चिंता में हैं। हर कोई उनके जल्दी से ठीकर होकर घर आने की दुआएं कर रहा है। बेस्ट डॉक्टर्स लता मंगेशकर का इलाज कर रहे हैं।


Top News view more...

Latest News view more...