Thu, Apr 25, 2024
Whatsapp

राम रहीम को बब्बर खालसा जैसे आतंकी संगठनों से जान का खतरा

Written by  Arvind Kumar -- February 05th 2020 10:33 AM
राम रहीम को बब्बर खालसा जैसे आतंकी संगठनों से जान का खतरा

राम रहीम को बब्बर खालसा जैसे आतंकी संगठनों से जान का खतरा

रोहतक। (अंकुर सैनी) गुरमीत राम रहीम को रोहतक जेल में सभी कैदियों से अलग सुरक्षित इसलिए रखा गया है क्योंकि राम रहीम की जान को अंतर्राष्ट्रीय आतंकी संगठनों से खतरा है। यह कहना है हरियाणा के जेल मंत्री रणजीत सिंह चौटाला का। रणजीत चौटाला मंगलवार की शाम रोहतक की सुनारिया जेल में हुए एक कार्यक्रम से वापस लौटने के बाद मीडिया कर्मियों से मुखातिब हुए। जेल मंत्री ने आतंकी संगठन बब्बर खालसा से राम रहीम की जान को खतरा बताया। [caption id="attachment_386693" align="aligncenter" width="700"]Life threat to Ram Rahim from terrorist organizations like Babbar Khalsa राम रहीम को बब्बर खालसा जैसे आतंकी संगठनों से जान का खतरा[/caption] मीडिया से बातचीत के दौरान जेल मंत्री रणजीत सिंह चौटाला ने कहा कि गुरमीत राम रहीम की जान को अंतरराष्ट्रीय संगठनों से खतरा है। चौटाला का कहना था कि उनकी जान की सलामती के लिए ही सुनारिया जेल में गुरमीत राम रहीम को बाकी कैदियों से अलग सुरक्षित रखा गया है और उनसे किसी को भी मिलने की इजाजत नहीं है। जेलों में बंदियों के पास से तलाशी के दौरान मिलने वाले मोबाइल फोनों के बारे में पूछे गए सवाल पर रणजीत चौटाला ने कहा कि इस पर संज्ञान लिया गया है और जवाबदेही तय की जा रही है। भविष्य में यदि किसी कैदी या बंदी के पास कोई मोबाइल फोन मिलता है तो इसके लिए जेलर और डिप्टी जेलर के खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी। यह भी पढ़ें: प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के दावे हुए फेल! 2018 का मुआवजा अभी तक नहीं मिला

---PTC NEWS---

Top News view more...

Latest News view more...