Tue, Apr 23, 2024
Whatsapp

ब्रिटिश पीएम का चुनाव हारे भारतीय मूल के ऋषि सुनक, लिस ट्रस बनी नई प्रधानमंत्री

Written by  Vinod Kumar -- September 05th 2022 06:13 PM
ब्रिटिश पीएम का चुनाव हारे भारतीय मूल के ऋषि सुनक, लिस ट्रस बनी नई प्रधानमंत्री

ब्रिटिश पीएम का चुनाव हारे भारतीय मूल के ऋषि सुनक, लिस ट्रस बनी नई प्रधानमंत्री

भारतीय मूल के ऋषि सुनक ब्रिटेन में पीएम का चुनाव हार गए। यूके की विदेश मंत्री लिस ट्रस उन्हें चुनाव में मात दी। लिस ट्रस बोरिस जॉनसन का स्थान लेंगी। कुछ समय पहले ही बॉरिस जॉनसन ने अपने पद से इस्तीफा दिया था। चुनाव में लिस ट्रस को 81,326 और ऋषि सुनक को 60,399 वोट मिले। लिस ने ऋषि को कुल 20,927 वोटों से मता दी है। पीएम चुनाव के लिए अंतिम चरण का मतदान शुक्रवार को समाप्त हुआ था। नतीजों से पहले और चुनाव प्रचार में भी ऋषि सुनक को लिज ट्रस से पीछे बताया जा रहा था। ट्रस ने अपने अभियान में देश के सामने मौजूदा वित्तीय स्थिति से निपटने के लिए तत्काल कर कटौती का संकल्प जताया था। वहीं, सुनक ने बढ़ती महंगाई पर लगाम लगाने और संकट के लिए मदद की पेशकश थी। ब्रिटिन इंडियन नागरिक सुनक की जीत की दुआ भारतीय लोग कर रहे थे। सुनक भारत की जानी-पहचानी शख्सियत नारायण मूर्ति के दामाद हैं। हार के बाद सुनक ने कहा कि कंजर्वेटिव सरकार का हर तरह से सहयोग करने के लिए तैयार हूं। वहीं, लिस ट्रस ब्रिटेन की तीसरी महिला प्रधानमंत्री हैं। इससे पहले मार्गरेट थैचर और थेरेसा मे इस पद पर रह चुकी हैं। बोरिस जॉनसन के पीएम पद से इस्तीफा देने के बाद करीब 2 महीने से चल रही कवायद आज खत्म हो गई और ब्रिटेन को नया पीएम मिल गया।


Top News view more...

Latest News view more...