Sat, Apr 20, 2024
Whatsapp

कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच महाराष्ट्र में आज रात से लॉकडाउन

Written by  Arvind Kumar -- April 22nd 2021 09:45 AM
कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच महाराष्ट्र में आज रात से लॉकडाउन

कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच महाराष्ट्र में आज रात से लॉकडाउन

नई दिल्ली। महाराष्ट्र में कोरोना के बढ़ते मामलों की वजह से आज रात से नए प्रतिबंध लागू किए जा रहे हैं। हालांकि इन प्रतिबंधों से पहले ही मुंबई की सड़कें सुनसान हो गई हैं। दरअसल राज्य सरकार ने 'ब्रेक द चेन' पहल के तहत आज रात 8 बजे से नए सख़्त प्रतिबंध लागू करने की घोषणा की है। इन प्रतिबंधों के मुताबिक विवाह के लिए अधिकतम 25 लोगों के साथ 2 घंटे की समय सीमा की अनुमति होगी। इस नियम का उल्लंघन करने पर 50 हजार का जुर्माना देना होगा। आपातकालीन सेवाओं को छोड़कर सभी सरकारी कार्यालय 15% क्षमता के साथ काम करेंगे। इससे पहले यह 50 फीसदी था। हालांकि कोरोना वायरस से संबंधित मैनेजमेंट करने वाली संस्थाओं को इससे छूट मिलेगी। यह भी पढ़ें- ऑक्सीजन एक्सपोर्ट को लेकर सरकार पर दोषारोपण कर फंसे विपक्षी यह भी पढ़ें- COVAXIN कोरोना के कई वैरिएंट पर प्रभावी उल्लेखनीय है कि महाराष्ट्र में कोरोना के मामले काफी तेजी से बढ़ रहे हैं। सरकार ने कुछ पाबंदियां भी लगाई हैं लेकिन अभी तक इसका कुछ ज्यादा असर नहीं दिख रहा है। ऐसे में अब आज से महाराष्ट्र में लॉकडॉउन लगाया जा रहा है जो कि 1 मई तक लागू रहेगा।


Top News view more...

Latest News view more...