Advertisment

LOOK BACK 2021: इस साल ये पांच फिल्में रही सुपर 'फ्लॉप', दर्शकों ने नहीं डाली घास

author-image
Vinod Kumar
New Update
LOOK BACK 2021: इस साल ये पांच फिल्में रही सुपर 'फ्लॉप', दर्शकों ने नहीं डाली घास
Advertisment
LOOK BACK 2021: भारत में हर साल हजारों की संख्या में फिल्में बनती हैं। इन फिल्मों में से कुछ ही फिल्में दर्शकों के बीच पहचान बना पाती हैं, जबकि कुछ फिल्में कब आई और कब गई दर्शकों को पता भी नहीं चलता। भारत की फिल्म इंडस्ट्री करोड़ों का कारोबार करती है, लेकिन कोरोनाकाल में इस पर बुरा असर पड़ा है। कोरोना पाबंदियों की बजह से अभी भी कुछ फिल्में रिलीज होने के इंतजार में हैं। कुछ प्रोड्यूसर ने इस दौरान अपनी फिल्मों को पर्दे पर उतारने का फैसला लिया। इन में से कुछ फिल्में ही दमदार कमाई कर पाई, जबकि कई औंधे मुंह गिरीं। आईए जानते हैं इस साल पांच फ्लाप फिल्मों के बारे में। राधे: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान स्टारर फिल्म 'राधे' साल 2021 की सबसे खराब फिल्मों में से एक है। इस फिल्म को IMDB पर सिर्फ 1 रेटिंग मिली हैं। ईद पर आई सलमान खान की इस फिल्म को ज्यादातर भाई के फैंस ने ही पसंद किया। LOOK BACK 2021, flop bollywood movies, bollywood, bollywood 2021, लुक बैक 2021, फ्लॉप बॉलीवुड, बॉलीवुड मूवीज, बॉलीवुज 2021 हंगामा 2: बॉलीवुड फिल्म 'हंगामा' के दूसरे भाग 'हंगामा 2' का लोग जितनी बेसब्री से इंजतार कर रहे थे। रिलीज के बाद यह फिल्म उतनी ही निराशापूर्ण रही। यह फिल्म लोगों को कुछ खास पसंद नहीं आई। फिल्म के जरिए शिल्पा शेट्टी ने सिनेमा में वापसी करने की भी कोशिश की, लेकिन उनकी यह कोशिश नाकाम रही।
Advertisment
LOOK BACK 2021, flop bollywood movies, bollywood, bollywood 2021, लुक बैक 2021, फ्लॉप बॉलीवुड, बॉलीवुड मूवीज, बॉलीवुज 2021 तड़प: सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी की डेब्यू फिल्म धड़क भी बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास असर नहीं दिखा पाई। तेलुगु हिट फिल्म की रीमेक इस फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पांस नहीं मिल पाया। इस फिल्म में अहान शेट्टी के साथ तारा सुतारिया भी मुख्य भूमिका में नजर आई। LOOK BACK 2021, flop bollywood movies, bollywood, bollywood 2021, लुक बैक 2021, फ्लॉप बॉलीवुड, बॉलीवुड मूवीज, बॉलीवुज 2021 बंटी और बबली2: सैफ अली खान और रानी मुखर्जी स्टारर फिल्म बंटी और बबली 2 रानी- अभिषेक के जादू को बरकरार रखने में नाकाम रही। इस फिल्म में शर्वरी बाघ और सिद्धांत चतुर्वेदी की जोड़ी भी कोई खास कमाल नहीं कर पाई। LOOK BACK 2021, flop bollywood movies, bollywood, bollywood 2021, लुक बैक 2021, फ्लॉप बॉलीवुड, बॉलीवुड मूवीज, बॉलीवुज 2021 सायना: परिणीति चोपड़ा की फिल्म सायना मशहूर इंडियन बैडमिंटन प्लेयर साइना नेहवाल की ज़िंदगी पर आधारित है। इस फिल्म को लेकर भी बाज़ार ठंडा रहा। अमूमन भारत में बायोपिक फिल्में रफ़्तार पकड़ लेती हैं मगर यह फिल्म दर्शकों को एंटरटेन करने में नाकामयाब रही। IMDb ने इस फिल्म को केवल 4।3 रेटिंग दी है। LOOK BACK 2021, flop bollywood movies, bollywood, bollywood 2021, लुक बैक 2021, फ्लॉप बॉलीवुड, बॉलीवुड मूवीज, बॉलीवुज 2021-
bollywood look-back-2021 flop-bollywood-movies bollywood-2021
Advertisment

Stay updated with the latest news headlines.

Follow us:
Advertisment