Advertisment

कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए मुकाबला हुआ त्रिकोणीय, कई दिनों के सियासी ड्रामे के बाद तीन उम्मीदवारों ने भरा नामांकन

author-image
Vinod Kumar
New Update
कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए मुकाबला हुआ त्रिकोणीय, कई दिनों के सियासी ड्रामे के बाद तीन उम्मीदवारों ने भरा नामांकन
Advertisment
congress president election: कांग्रेस में अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर काफी उथल पुथल मची है। अब तस्वीर एकदम साफ हो गई है। अध्यक्ष पद के लिए मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर के बीच कांग्रेस अध्यक्ष का मुकाबला होगा। दोनों के अलावा झारखंड कांग्रेस नेता केएन त्रिपाठी ने नामांकन भरा है। शशि थरूर ने आज दोपहर कांग्रेस मुख्यालय दिल्ली में पहुंचकर अपना नामांकन भरा है। नामांकन के बाद थरूर ने कहा कि ज्यादा लोग चुनाव के लिए नामांकन करेंगे तो लोगों को अधिक विकल्प मिलेंगे। ये अच्छी बात है। वहीं, खड़गे के बारे में उन्होंने कहा कि मैं उनका सम्मान करता हूं वो हमारी पार्टी के पितामाह हैं। मैने किसी को नीचा दिखाने की कोशिश नहीं की है।
Advertisment
publive-image दूसरी तरफ वरिष्ठ कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने शुक्रवार को पार्टी अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन भरा है। अशोक गहलोत के साथ दिग्विजय सिंह, एके एंटनी, पीएल पुनिया, प्रमोद तिवारी, पवन कुमार बंसल और मुकुल वासनिक उनके प्रस्तावकों में शामिल रहे। जी23 समूह के नेता आनंद शर्मा और मनीष तिवारी भी खड़गे के प्रस्तावक थे। इससे पहले गुरुवार को दिग्विजय सिंह ने चुनाव लड़ने का ऐलान किया था, लेकिन शुक्रवार सुबह एक और नाम की एंट्री हुई। ये नाम गांधी परिवार के वफादर और करीबी मल्लिकार्जुन खड़गे का था। खड़गे के चुनाव लड़ने की बात सामने आने के बाद दिग्विजय सिंह ने अपना नाम वापस ले लिया। publive-image शुरूआत में राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत का नाम सबसे आगे चल रहा था। एक समय में अशोक गहलोत का अध्यक्ष चुना जाना तय लग रहा था, लेकिन इसके बाद राजस्थान में सियासी संकट खड़ा हो गया। सीएम गहलोत ने सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद गुरुवार को नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव नहीं लड़ने की बात कही। दिग्विजय सिंह के साथ मुकुल वासनिक और कुमारी शैलजा के भी चुनाव लड़ने की बात सामने आई थी। publive-image बता दें कि कांग्रेस के अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए 24 सितंबर से प्रक्रिया आरम्भ हुई। आज नामांकन का आखिरी दिन है। नामांकन पत्र वापस लेने की अंतिम तारीख 8 अक्तूबर है। एक से अधिक उम्मीदवार होने पर 17 अक्तूबर को मतदान होगा। 19 अक्तूबर को चुनावों के नतीजे घोषित किए जाएंगे।
nomination mallikarjun-kharge shashi-tharoor congress-president-election kn-tripathi
Advertisment

Stay updated with the latest news headlines.

Follow us:
Advertisment