Fri, Apr 19, 2024
Whatsapp

यूपी बीजेपी कार्यालय के गेट पर व्यक्ति ने खुद को लगाई आग, मकान मालिक कर रहा था परेशान

Written by  Vinod Kumar -- August 27th 2022 12:09 PM -- Updated: August 27th 2022 12:51 PM
यूपी बीजेपी कार्यालय के गेट पर व्यक्ति ने खुद को लगाई आग, मकान मालिक कर रहा था परेशान

यूपी बीजेपी कार्यालय के गेट पर व्यक्ति ने खुद को लगाई आग, मकान मालिक कर रहा था परेशान

यूपी विधानभवन के सामने बीजेपी कार्यालय के गेट नंबर दो के पास शुक्रवार रात करीब नौ बजे एक व्यक्ति ने खुद पर ज्वलनशील पदार्थ छिड़ककर आत्मदाह करने का प्रयास किया। गेट पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने फायर उपकरणों का इस्तेमाल कर तुरंत आग को बुझाया। व्यक्ति का शरीर आग में 60 प्रतिशत तक झुलस गया। इसके बाद जली हुई हालत में उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जिस समय व्यक्ति ने खुद को आग लगाई उसके साथ उसके बीबी बच्चे थे। बताया जा रहा है कि परिवार को खाना भी नसीब नहीं हुआ था और वो भूखे थे।


पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि बलराम बिजली विभाग में संविदाकर्मी था। बलराम की पत्नी सोनिया के मुताबिक पांच महीने पहले पति की नौकरी छूट गई थी। नौकरी छूटने के कारण वो मकान का किराया नहीं दे पा रहे थे। किराए के लिए मकान मालिक बार बार परेशान कर रहा था। मकान का नौ हजार रुपये बकाया था। कर्ज लेकर छह हजार रुपये मकान मालिक को दिया था, लेकिन बाकी के तीन हजार के लिए मकान मालिक परेशान कर रहा था। मोहलत मांगने पर बदसलूकी की जा रही थी।


नौकरी जाने के बाद बलराम के तीन बच्चों का स्कूल भी छूट गया। वो दो दिन से भूखे थे। आर्थिक तंगी के कारण घर पर राशन तक का इंतजाम नहीं हो पा रहा था। बच्चों के लिए हजरतगंज पुलिस ने देर रात खाने पीने का प्रबंध किया।  


Top News view more...

Latest News view more...